क्रिकेट

PAK vs NZ: मोहम्मद अब्बास चोट के चलते बाहर, मुश्किल को दूर करने अफरीदी को मिलेगी टीम में जगह!

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का स्कोर 1-1 से बराबर है और ऐसे में तीसरा टेस्ट मैच निर्णायक होगा।
2 min read
Nov 29, 2018
MOHAMMAD ABBAS
PAK vs NZ: मोहम्मद अब्बास चोट के चलते बाहर, मुश्किल को दूर करने अफरीदी को मिलेगी टीम में जगह!

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के खेलने पर संशय जताया जा रहा है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, अब्बास के कंधे पर चोट लगी हुई है और ऐसे में वह तीसरे टेस्ट मैच में अनुपस्थित रह सकते हैं।उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का स्कोर 1-1 से बराबर है और ऐसे में तीसरा टेस्ट मैच निर्णायक होगा। अबू धाबी में खेला गया पहला टेस्ट न्यूजीलैंड ने 4 रन से जीता था। वहीं पाकिस्तान ने दूसरा मुकाबला दुबई में पारी व 16 रन से जीता।


कंधे में लगी चोट-
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अब्बास को कंधे पर चोट लगी थी और टीम के चिकित्सकों का कहना है कि इस चोट के कारण वह तीन सप्ताह के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर हो सकते हैं। बता दें मोहम्मद अब्बास पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के सबसे प्रभावी तेज गेंदबाज रहे हैं। अप्रैल 2017 से जबसे उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया है वह पाकिस्तान के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं। वह 16.62 की शानदार औसत से विकेट झटक रहे हैं। उनकी इस प्रभावी गेंदबाजी से पाकिस्तान दुनिया भर में टेस्ट जीतने में कामयाब हो रही है। डेब्यू करने के बाद से वह लेग स्पिनर यासिर शाह के बाद पाकिस्तान के सबसे सफलक गेंदबाज रहे हैं।

इनको मिल सकता है मौका-
अब्बास की अनुपस्थिति में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। बाएं हाथ के गेंदबाज 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। अफरीदी शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं और टीम में शामिल किए जाने पर ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई ODI सीरीज में 18 साल के तेज गेंदबाज ने 11.33 की औसत से 9 विकेट झटककर मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता। इसके बाद इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में उन्होंने पहली पारी में 50 रन देकर 3 विकेट और दूसरी पारी में 80 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

Published on:
29 Nov 2018 02:39 pm