क्रिकेट

U19 Asia Cup 2026 में भारत-पाकिस्‍तान के बीच खिताबी भिड़ंत आज, वीरेंद्र सहवाग के बेटे समेत इन 4 प्लेयर्स पर होगा दारोमदार

Pakistan vs India in U19 Asia Cup 2026: भारत और पाकिस्‍तान के बीच आज शनिवार को अंडर-19 एशिया कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। जहां सबकी नजर एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग समेत उन 4 प्‍लेयर्स पर होंगी, जिन्‍होंने इस टूर्नामेंट में अब तक भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 7:54 AM IST
Pakistan vs India in U19 Asia Cup 2026 Final
एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत-पाकिस्‍तान के बीच आज फाइनल मुकाबला। (फोटो सोर्स: एक्‍स:x@/SonySportsNetwk)

Pakistan vs India in U19 Asia Cup 2026: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच शनिवार 14 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम इस खिताबी मुकाबले को जीतकर पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में सभी क्रिकेट फैंस की नजर एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग समेत उन खिलाड़ियों पर टिकी होंगी, जिन्‍होंने भारत को यहां तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। आइये एक नजर इनके टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन पर डालते हैं।

आर्यवीर सहवाग और लक्ष्‍य रायचंदानी को फिर बल्‍ले से मचाना होगा धमाल

बता दें कि आर्यवीर सहवाग एशिया कप 2026 में अब तक सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 101 के औसत और 95.58 के स्‍ट्राइक रेट से 303 रन बनाए हैं, जिसमें 29 चौके और 16 छक्‍के शामिल हैं। इस दौरान उन्‍होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 160 रन है। उनके अलावा भारतीय कप्‍तान लक्ष्‍य रायचंदानी से भी फाइनल में बड़ी उम्‍मीदें होंगी, जो इस टूर्नामें 5वें सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 54.33 के औसत और 87.17 के स्‍ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में उन्‍होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 93 रन है।

ईशान सूद और अर्जुन राजपूत से भी बड़ी उम्‍मीदें

भारत के तेज गेंदबाज ईशान सूद एशिया कप 2026 में तीसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस टूर्नामेंट में उन्‍होंने 4 मैचों में 12.18 के औसत से 11 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्‍होंने एक बार 5 विकेट हॉल और एक बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। उनके अलावा ऑलराउंडर अर्जुन राजपूत पर भी सभी की निगाहें होंगी, जिन्‍होंने 4 मैचों में गेंद से 5 विकेट चटकाए हैं। वहीं, इस दौरान उन्‍होंने बल्‍ले से दो पारियों में 55.50 के औसत और 123.33 के शानदार स्‍ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं।

इंडिया U19 स्क्वाड

लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्‍तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेट कीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, शविन विनोद और यशवीर गौड़।

पाकिस्तान U19 स्क्वाड

उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्‍तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेट कीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, नकाब शफीक, जहांगीर बिलाल, हुजैफा अहसान, मोहम्मद हुजैफा और अब्दुल सुभान।

Updated on:
14 Nov 2026, 7:54 AM IST
Published on: