क्रिकेट

Pak vs Ind, U19 Asia Cup Final: पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका, सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज ही हुआ बाहर

Pak vs Ind, U19 Asia Cup Final: भारत और पाकिस्‍तान के बीच आज शनिवार को अंडर-19 एशिया कप का खिताबी मुकाबला ओमान में खेला जा रहा है। जहां भारत को मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ईशान सूद इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 10:55 AM IST
Pak vs Ind, U19 Asia Cup Final
भारतीय अंडर-19 टीम। (फोटो सोर्स: BCCI)

Pakistan vs India, U19 Asia Cup 2026 Final: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्‍तान के बीच शनिवार 14 नवंबर को फाइनल मुकाबला ओमान में खेला जा रहा है। जहां पाकिस्‍तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। टॉस हारने के बाद भारतीय कप्‍तान लक्ष्य रायचंदानी ने कहा कि हम भी पहले बॉलिंग करना चाहते थे, इसलिए खुश हैं। इस तरह के हाईवोल्‍टेज मैच में आप और क्या सुधार करना चाहते हैं? इस पर उन्‍होंने कहा कि हमारी बैटिंग सही समय पर पीक पर है और हम अच्छी बॉलिंग भी करते रहेंगे। लेकिन, ईशान सूद चोट के चलते खिताबी मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चिगुरुपति वेंकट को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

पिच बैटिंग के लिए अच्छी लग रही - फरहान यूसुफ

वहीं, पाकिस्‍तान के कप्‍तान फरहान यूसुफ ने कहा कि हम पहले बैटिंग करना चाहेंगे। आप सरफेस को कैसे देखते हैं और पहले बैटिंग करने की क्या वजह है? इस पर फरहान ने कहा कि पिच बैटिंग के लिए अच्छी लग रही है, इसलिए हमने बैटिंग चुनी। पहली बॉल डालने से पहले आप कुछ और ठीक करना चाहते हैं? इस पर उन्‍होंने कहा कि पिछले मैचों में सभी लड़के बहुत अच्छा कर रहे हैं और अब हम फाइनल का इंतजार कर रहे हैं। हम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेंगे। हम बगैर कोई बदलाव उसी टीम के साथ आज भी उतर रहे हैं।

भारत अंडर-19 बनाम पाकिस्‍तान अंडर-19 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत अंडर-19 और पाकिस्‍तान अंडर-19 टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों टीमों का सामना कुल 31 बार हुआ है। इनमें से भारत ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, पाकिस्‍तान की टीम को 13 जीत नसीब हुई हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन 2021 के बाद से भारत 7 मैचों में से सिर्फ दो बार जीत सका है।

U19 Asia Cup Final में भारत की प्लेइंग XI

लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्‍तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेट कीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल और चिगुरुपति वेंकट।

U19 Asia Cup Final में पाकिस्तान की प्लेइंग XI

उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्‍तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेट कीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह और नकाब शफीक।

Updated on:
14 Nov 2026, 10:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All