क्रिकेट

‘मेरा नया फेवरेट खिलाड़ी’, SRH के कप्तान पैट कमिंस भी हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद

Pat Cummins on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर छक्‍का जड़कर उन्‍हें भी अपना मुरीद बना लिया है। मैच के बाद कमिंस ने कहा कि वह मेरा नया फेवरेट खिलाड़ी है।
2 min read
Apr 26, 2026
Pat Cummins on Vaibhav Sooryavanshi
एसआरएच के खिलाफ बल्‍लेबाजी करते वैभव सूर्यवंशी। इनसर्ट में- पैट कमिंस। (फोटो सोर्स: IANS)

Pat Cummins on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी हर गुजरते दिन के साथ अपना नाम बड़ा करते जा रहे हैं। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में उन्‍होंने आईपीएल में अपना दूसरा शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्‍लेबाजी करते हुए महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 103 रन ठोक डाले। हालांकि, उनकी यह पारी बेकार चली गई, क्योंकि एसआरएच ने 228 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर को पांच विकेट से हरा दिया।

कमिंस को भी नहीं बख्‍शा

वैभव ने जिस तरह से जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों की धुनाई की, ठीक वैसे ही शनिवार को उन्होंने एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस को भी नहीं बख्‍शा। सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में सूर्यवंशी ने कमिंस की सिर्फ चार गेंदों का सामना किया और आठ रन बनाए, जिसमें एक छक्का और दो सिंगल शामिल थे।

पैट कमिंस भी बन गए फैन

जयपुर में सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी को अपनी आंखों से देखने के बाद अब यह कहना गलत नहीं होगा कि पैट कमिंस भी उनके फैन बन गए हैं। इस अनुभवी खिलाड़ी ने युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि बिहार के समस्तीपुर का यह बल्लेबाज अब उनका "नया फेवरेट खिलाड़ी" बन गया है।

'वह मेरा नया फेवरेट खिलाड़ी'

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने कहा कि मुझे लगता है कि वह मेरा नया फेवरेट खिलाड़ी है। वह गेंद को इतनी जोर से मारता है कि उसे खेलते देखना बहुत मजेदार लगता है। यह वाकई में बहुत मजेदार है। उन्होंने कहा कि बतौर एक गेंदबाज आपको बिल्कुल सटीक गेंदबाजी करनी पड़ती है। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो गेंद बाउंड्री के पार चली जाती है। यह वाकई में बहुत प्रभावशाली है। उसने अपने करियर की शुरुआत बहुत शानदार तरीके से की है और मुझे उसका खेलने का अंदाज बहुत पसंद है। वह निडर होकर खेलता है।

ऑरेंज कैप की रेस

सनराइजर्स के खिलाफ 103 रनों की पारी खेलने के बाद सूर्यवंशी कुछ समय के लिए ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर पहुंच गए थे। हालांकि, इसी मैच में अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेलकर उन्हें पीछे छोड़ दिया। आठ मैचों के बाद अभिषेक के नाम 380 रन हैं, जबकि सूर्यवंशी के नाम 357 रन दर्ज हैं।

Updated on:
26 Apr 2026 07:49 am
Published on:
26 Apr 2026 07:49 am
Also Read
View All
IND vs SL Test head to head: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अजेय है भारत, 2015 में मिली थी आखिरी हार, देखें रिकॉर्ड

IND vs SL: सचिन से लेकर कुंबले तक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी

WTC Final Scenario: भारत को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, श्रीलंका से सीरीज हारने पर क्या पड़ेगा असर? समझें पूरा गणित

IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले