क्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, स्टार ओपनर पथुम निसांका बाहर

Pathum Nissanka ruled out: पाकिस्तान के खिलाफ 9 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के स्‍टार ओपनर पथुम निसांका पूरी सीरीज से बाहर हो गए है। एसएलसी ने इसकी पुष्टि की है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 11:55 AM IST
Pathum Nissanka ruled out
श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका। (फाइल फोटो सोर्स: cricbuzz)

Pathum Nissanka ruled out PAK vs SL Tests: श्रीलंका के स्‍टार ओपनर पथुम निसांका पाकिस्तान में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर नहीं पाए हैं। निसांका को 15 सदस्‍यीय टीम में चुना गया था, लेकिन वे मेडिकली फिट घोषित होने पर ही ट्रैवल करने वाले थे। श्रीलंका क्रिकेट के बयान जारी कर कन्फर्म किया है कि वे सीरीज के लिए समय पर फिट नहीं हो पाएंगे। आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज से पहले यह श्रीलंका के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

कलाई की चोज से जूझ रहे निसांका

बता दें कि निसांका को सितंबर में श्रीलंका के इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल टूर के दौरान चोट लगी थी और इसके बाद वे पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्हें मौजूदा वनडे इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज के लिए फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया था, लेकिन फिट नहीं होने के कारण आखिरकार उन्हें बाहर कर दिया गया। अब नए झटके ने निसांका की टेस्ट वापसी को और डिले कर दिया है। वे कलाई की चोट के कारण अगस्त में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से भी बाहर हो गए थे।

लाहिरू उदारा को बनाया रिप्‍लेसमेंट

निसांका की जगह ओपनर लाहिरू उदारा को टेस्ट के लिए लिया गया है। उदारा पहले से ही वन-डे टीम के साथ पाकिस्तान में हैं, उन्हें ट्राई-सीरीज के लिए निसांका की जगह भी लिया गया है। उन्होंने पांच टेस्ट खेले हैं और इस फॉर्मेट में श्रीलंका के दो सबसे हालिया मैचों में वेस्टइंडीज और भारत के खिलाफ 188 रन बनाए हैं।

9 नवंबर को शुरू होगी टेस्‍ट सीरीज

श्रीलंका और पाकिस्तान दो टेस्ट मैचों में आमने-सामने होंगे जो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा हैं, जो रावलपिंडी (9-13 नवंबर) और लाहौर (17-21 नवंबर) में होंगे। यह सीरीज नए कप्तान कुसल मेंडिस के नेतृत्व में श्रीलंका की इस फॉर्मेट में पहली सीरीज होगी।

पाकिस्तान टेस्ट के लिए श्रीलंका की अपडेटेड टीम

कुसल मेंडिस (कप्तान), पसिंदू सोरियाबंदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदू मेंडिस, सोनल दिनुशा, धनंजय डी सिल्वा, अंजला बंदारा, केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, लाहिरू उदारा।

Updated on:
27 Oct 2026, 11:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All
NZ vs IND: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले वेलिंगटन में चल रही तेज हवा, प्रैक्टिस करना भी हुआ मुश्किल, BCCI ने पोस्ट किया वीडियो

NZA vs INDA: 2 दिन तक पिछड़ने के बाद टीम इंडिया का जबरदस्‍त कमबैक, आकिब नबी ने बरपाया कहर, अब जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर

NZ vs IND: अर्शदीप सिंह के पास आज एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, 2 विकेट लेते ही बनेंगे वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज

जो रोहित-विराट भी नहीं तोड़ पाए, उस सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे संजू सैमसन! वेलिंगटन में करना होगा ये काम

IND vs NZ: वेलिंगटन की पिच पर टी20 में औसतन कितने रन बनते हैं? तीसरे टी20 से पहले जानें मैदान के दिलचस्प आंकड़े