क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: डबल हेडर के बाद कुछ ऐसी है पॉइंट्स टेबल, PBKS टॉप पर, RR को हुआ नुकसान

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में अभी भी टॉप पर काबिज है। सात मैचों में छह जीत हासिल करने के बाद पंजाब के पास 13 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.333 के मजबूत आंकड़े पर है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है। बेंगलुरु ने सात मैच में पांच जीते हैं और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

2 min read
Apr 26, 2026
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया (Image: ANI)

IPL 2026 points table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शनिवार 25 अप्रैल को दो मुक़ाबले खेले गए। पहला मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। जहां पंजाब ने आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया। वहीं दूसरा मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को पांच विकेट से हरा दिया।

ये दोनों मुक़ाबले हाई स्कोरिंग थे और इसके बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव हुए हैं। पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में अभी भी टॉप पर काबिज है। सात मैचों में छह जीत हासिल करने के बाद पंजाब के पास 13 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.333 के मजबूत आंकड़े पर है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है। बेंगलुरु ने सात मैच में पांच जीते हैं और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 10 अंक और +1.101के नेट रनरेट के साथ वह दूसरे स्थान पर है।

सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को नुकसान हुआ है। राजस्थान तीसरे स्थान से चौथे में आ गया है। वहीं अब हैदराबाद तीसरे नंबर पर है। हैदराबाद और राजस्थान दोनों ने आठ-आठ मुकाबले खेले हैं। दोनों ने पांच में जीत और तीन मैच हारे हैं। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.815 है। इसलिए वह तीसरे नंबर पर है। वहीं राजस्थान का नेट रनरेट +0.602 है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) तीनों ने सात - सात मुक़ाबले खेले हैं। तीनों टीमों ने तीन - तीन मैच जीते हैं और चार में हार का सामना करना पड़ा है। सभी के छह अंक हैं, समान अंकों के बावजूद टीमों की रैंकिंग उनके रन रेट की वजह से अलग-अलग है।

चेन्नई सुपर किंग्स +0.118 के नेट रन रेट के साथ पांचवे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स -0.184 के नेट रनरेट के साथ छठे और गुजरात टाइटंस -0.790 बेट रनरेट के साथ सातवे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, एलएसजी 7 मैचों में 4 अंक के साथ नौवें, और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

Published on:
26 Apr 2026 08:08 am
Also Read
View All