क्रिकेट

पंजाब किंग्स को मिला एक और स्टार, 47 पर आधी टीम हो गई थी ढेर, फिर दिखाया अपना कमाल

IPL 2026 PBKS vs GT Update: गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए। सूर्यांश शेडगे ने 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 29 गेंदों में 57 रन की पारी खेली।

2 min read
May 03, 2026
पंजाब किंग्स
मार्कस स्टोयनिस और सूर्यांश शेडगे (फोटो- IANS)

Punjab Kings vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के लिए पंजाब किंग्स ने 164 रन का लक्ष्य रखा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को एक नया स्टार खिलाड़ी मिल गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की आधी टीम 47 रन पर ढेर हो गई थी लेकिन सूर्यांश शेडगे ने टीम को 160 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत की। अब तक दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में थे लेकिन इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके। टीम को पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियांश आर्य (2) और तीसरी गेंद पर कूपर कोनोली (0) के रूप में लगातार दो झटके लगे। किंग्स ने महज 2 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने मोर्चा संभालने की कोशिश की। प्रभसिमरन ने कप्तान श्रेयस अय्यर (19) के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 35 के स्कोर तक पहुंचाया। प्रभसिमरन 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम ने 47 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए।

शेडगे ने खेली शानदार पारी

यहां से मार्कस स्टोइनिस ने सूर्यांश शेडगे के साथ 44 गेंदों में 79 रन की साझेदारी कर टीम को 126 के स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यांश 29 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 40 रन बनाए। इस पारी में मार्को यानसेन ने 20 रन का योगदान दिया। एक समय पंजाब किंग्स की आधी टीम 47 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी। लेकिन सूर्यांश शेडगे के रूप में टीम को एक नया स्टार बल्लेबाज मिल गया, जिसने भरोसा दिखाया कि वह पारी को संभाल सकता है। शेडगे की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत पंजाब किंग्स 163 रन तक पहुंचने में सफल रही।

गुजरात टाइटंस की ओर से जेसन होल्डर एक बार फिर कहर बनकर टूटे और 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट चटकाए। राशिद खान ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Updated on:
03 May 2026 10:18 pm
Published on:
03 May 2026 10:13 pm
Also Read
View All
Kumar Sangakkara: कुमार संगकारा ने टीम इंडिया का हेलमेट पहन इंग्लैंड में खेला मैच, IPL के दौरान यशस्वी जायसवाल ने दिया था गिफ्ट

Vaibhav Sooryavanshi: ‘कोहली के बाद टेस्ट क्रिकेट का बड़ा चेहरा होंगे वैभव सूर्यवंशी?’ पूर्व सिलेक्टर्स श्रीकांत की भविष्यवाणी

Harshit Rana: एक मैच के लिए हर्षित राणा को क्यों किया गया वनडे टीम में शामिल, क्या अर्शदीप सिंह का कटेगा पत्ता?

Vaibhav Suryavanshi Weakness: ट्राई सीरीज के 4 मैचों ने उजागर की वैभव सूर्यवंशी की नई कमजोरी, 50 ओवर के गेम में 30 का भी औसत नहीं

Harshit Rana Comeback: तीसरे वनडे से पहले हर्षित राणा की हुई भारतीय टीम में एंट्री, लेकिन कोई खिलाड़ी नहीं हुआ बाहर