क्रिकेट

LSG vs SRH: Phalodi Satta Bazar ने की भविष्यवाणी, IPL में आज के मैच में यह टीम मारेगी बाज़ी

LSG vs SRH Match Prediction: आईपीएल का रोमांच एक बार फिर से शुरू हो गया है। टूर्नामेंट प्लेऑफ के करीब पहुंच रहा है और आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सनराइज़र्स हैदराबाद से मैच होगा। राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि आज के मैच में कौनसी टीम जीतेगी।
2 min read
May 19, 2025
LSG vs SRH match prediction according to Phalodi Satta Bazar
LSG vs SRH match prediction according to Phalodi Satta Bazar

कुछ दिन के ब्रेक के बाद अब आईपीएल – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL – Indian Premier League) के 18वें सीज़न का रोमांच फिर से शुरू हो गया है। टूर्नामेंट प्लेऑफ के करीब पहुंच रहा है और तीन टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। आज, सोमवार, 19 मई का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और सनराइज़र्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) पर होगा। यह सीज़न का 61वां मैच होगा। लखनऊ के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार है, लेकिन इसके लिए उसे अपने बचे हुए तीनों लीग मैच जीतने होंगे। लखनऊ के 11 मैचों में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट्स हैं और वो पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। दूसरी तरह हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हैदराबाद के 11 मैचों में 3 जीत और एक नो रिज़ल्ट के साथ 7 पॉइंट्स हैं और वो पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। मैच से पहले एक वार फिर राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद (LSG vs SRH) के इस मैच में कौनसी टीम जीत का स्वाद चखेगी और किसके हाथ निराशा लगेगी।

भविष्यवाणी: आज के मैच ने किस टीम को मिलेगी जीत

फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार एलएसजी और एसआरएच के बीच होने वाले आज के मैच में एलएसजी के जीतने की संभावना है। इस साल इस टूर्नामेंट में लखनऊ पहले भी हैदराबाद को हरा चुका है और फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार आज के मैच में जीत के साथ लखनऊ, प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को ज़िंदा रखेगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखना भी ज़रूरी है कि कभी-कभी ऐसी भविष्यवाणियाँ गलत भी साबित हो सकती हैं।

किन खिलाडियों से रहेगी लखनऊ को उम्मीद?

इस साल लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं। पूरन ने 11 मैचों में 310 रन बनाए हैं, जिनमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल 2025 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पूरन 10वें स्थान पर हैं। मिचेल मार्श ने लखनऊ की तरफ से 11 मैचों में 378 रन बनाए हैं और उन्होंने भी 4 अर्धशतक लगाए हैं। इनके अलावा लखनऊ को एडेन मार्करम (Aiden Markram) और आयुष बडोनी (Ayush Badoni) से भी उम्मीद रहेगी। गेंदबाजी की बात करें, तो इस सीज़न में लखनऊ के गेंदबाजों ने कुछ खास नहीं किया है।


Also Read
View All
Women’s T20 WC: डैनी व्याट-हॉज की फिफ्टी से इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर शानदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

वैभव के बाद एक और सूर्यवंशी चमका, 19 चौके-6 छक्कों के दम पर आशीर्वाद का तूफानी शतक

IND A vs SL A Test: रुतुराज, साई और पडिक्कल के पास टेस्ट टीम में जगह बनाने का मौका, कल से खेला जाएगा श्रीलंका ए के खिलाफ टेस्ट मैच

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में वापसी से पहले बेन स्टोक्स ने सबसे सामने मांगी माफी, नाइटक्लब कांड के चलते किया था टीम से बाहर

भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम नहीं शेयर करेंगे वैभव सूर्यवंशी, कपड़े बदलने के लिए मिलेगा अलग कमरा, हर हरकत पर होगी नजर