RR vs RCB Match Prediction: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच है। इस मैच में कौनसी टीम जीत का स्वाद चखेगी और किसे मिलेगी हार की निराशा? इस बारे में राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की है।
आईपीएल – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL – Indian Premier League) के 19वें सीज़न का आज, शुक्रवार, 10 अप्रैल को 16वां मैच खेला जाएगा। यह मैच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच गुवाहाटी में एसीए स्टेडियम पर खेला जाएगा। राजस्थान इस समय 3 मैचों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, तो वहीं बेंगलुरु 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। दर्शकों में इस मैच के लिए काफी उत्साह है। मैच से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के इस मैच में कौनसी टीम जीतेगी।
फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान और बेंगलुरु के बीच होने वाले आज के मैच में कांटे की टक्कर हो सकती है, लेकिन राजस्थान का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ताज़ा विन प्रोबेबिलिटी के अनुसार रॉयल्स की जीत की संभावना 54% बताई जा रही है और आरसीबी की जीत की संभावना 46%। हालांकि मैच से पहले इसमें बदलाव संभव है। ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट्स पर भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन रॉयल्स की ताज़ा फॉर्म को देखते हुए उसकी जीत की संभावना ज़्यादा बताई जा रही है। ऐसे में फलोदी सट्टा बाज़ार के अनुसार आरसीबी के खिलाफ रॉयल्स जीत का स्वाद चख सकती है। हालांकि कभी-कभी ऐसी भविष्यवाणियों के गलत होने की भी संभावना रहती है और ऐसे में आरसीबी की जीत की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
आज के मैच में रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, रवि बिश्नोई और जोफरा आर्चर पर नज़र रहेंगी। वहीं आरसीबी के विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी पर नज़र रहेंगी।