क्रिकेट

Points Table IPL 2026: डबल हेडर के बाद पूरी तरह बदली पॉइंट्स टेबल की सूरत, हार के बाद भी RCB दूसरे स्थान पर, देखें अंक तालिका

हैदराबाद ने 10 रन से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका के टॉप-4 में जगह बना ली, तो हार के बावजूद सीएसके को फायदा हुआ है। पंजाब किंग्स 5 मैचों में चार जीतकर 9 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है।

2 min read
Apr 19, 2026
ईशान मलिंगा के विकेट लेने की खुशी मनाते ट्रैविस हेड और पैट कमिंस। (फोटो सोर्स: IANS)

Points Table IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 18 अप्रैल को डबल हेडर खेला गया। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज़ की। वहीं दूसरा मुक़ाबला शाम को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। इन दोनों मुकाबलों के बाद अंक तालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर टीमों ने बरसाया था जमकर पैसा, फ्रेंचाइजी के फैसले को सही साबित किया

हैदराबाद ने टॉप 4 में जगह बनाई

हैदराबाद ने 10 रन से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका के टॉप-4 में जगह बना ली, तो हार के बावजूद सीएसके को फायदा हुआ है। पंजाब किंग्स (PBKS) 5 मैचों में चार जीतकर 9 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु छह मैचों में चार जीत और आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनका नेट रन रेट +1.171 है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के पांच मैचों में आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। उनका नेट रन रेट +0.889 है।

जीत के बावजूद दिल्ली छठे नंबर पर

तीन टीमें ऐसी हैं जिनके छह अंक हैं। लेकिन टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है। सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैचों में 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। उनका नेट रन रेट +0.566 है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और गुजारत टाइटन्स (GT) के 5 मैचों में 6 अंक है। दिल्ली +0.310 नेट रनरेट के साथ पांचवे और गुजरात +0.018 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 5 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस (MI) 5 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 6 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

रैंकटीममैच (P)जीत (W)हार (L)बेनतीजा (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स (PBKS)54019+1.067
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)64208+1.171
3राजस्थान रॉयल्स (RR)54108+0.889
4सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)63306+0.566
5दिल्ली कैपिटल्स (DC)53206+0.310
6गुजरात टाइटंस (GT)53206+0.018
7चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)62404-0.780
8लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)52304-0.804
9मुंबई इंडियंस (MI)51402-1.076
10कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)60511-1.149

एसआरएच-सीएसके मैच के बाद ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के पास चली गई है। मैच में 39 गेंदों पर 59 रन बनाने वाले क्लासेन के 6 मैचों की 6 पारियों में 283 रन हो गए हैं। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप आ गई है। कंबोज के 6 मैचों में 13 विकेट हो गए हैं। एसआरएच के खिलाफ हुए मैच में भी दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 3 विकेट लिए थे।

Published on:
19 Apr 2026 08:53 am
Also Read
View All