क्रिकेट

AUS vs IND : कोहली के समर्थन में उतरे पोंटिंग, कहा उनकी आलोचना शर्मनाक

अपनी टीम के खराब प्रदर्शन से निराश प्रशंसकों का गुस्सा भारतीय खिलाड़ियों पर निकल रहा है और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे अधिक इसके शिकार हो रहे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने इसकी अलोचना की है।
2 min read
virat kohli
AUS vs IND : कोहली के समर्थन में उतरे पोंटिंग, कहा उनकी आलोचना शर्मनाक

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी टेस्ट सीरीज के दौरान कई बार स्थानीय प्रशंसकों द्वारा भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ अपशब्द कहे गए हैं और कई चेतावनियों के बावजूद भी यह सिलसिला जारी है। अपनी टीम के खराब प्रदर्शन से निराश प्रशंसकों का गुस्सा भारतीय खिलाड़ियों पर निकल रहा है और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे अधिक इसके शिकार हो रहे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने इसकी अलोचना की है।

वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी आखिरी और चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार के दिन मैदान से लौट रहे कोहली की जहां कुछ प्रशंसक तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ प्रशंसकों ने उनके खिलाफ अपशब्द भी कहे और पोंटिंग ने इसे शर्मनाक करार दिया है। पोटिंग ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "अगर यह निंदा करना है, तो यह बेहद शर्मनाक है। मैंने पर्थ में भी यहीं बात कही थी। कृपा दूसरे खिलाड़ियों के प्रति सम्मान दर्शाएं।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स भी इस घटना से निराश नजर आए। उन्होंने कहा, "मुझे यह देखना पसंद नहीं। हम ऑस्ट्रेलिया को गौरवांन्वित करने के बारे में बात करते हैं और मैं अपने प्रशंसकों से आग्रह करता हूं कि इस खेल का सम्मान के साथ समर्थन करें। हमारे प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों की इज्जत करें और उन्हें इस देश का अच्छा अनुभव महसूस करने दें।"

बता दें दोनों देश के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा है। इस सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में स्टम्प्स तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस 19 रन बनाकर और उस्मान ख्वाजा पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

Published on:
04 Jan 2019 02:42 pm