
India Tour of New Zealand 2026: हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से चोट की वजह से बाहर होने वाले प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दी है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ सकते हैं।
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 7 नवंबर से शुरू होने वाले आखिरी अनौपचारिक टेस्ट के लिए उपलब्ध प्रसिद्ध उपलब्ध रहेंगे। प्रसिद्ध (30) को 1 और 2 नवंबर को सिमुलेशन टेस्ट से गुज़रना था। अब यह जानकारी सामने आई है कि वे इन टेस्ट में सफल रहे हैं। एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में तेज़ी से अपनी पहचान बना रहे इस तेज़ गेंदबाज़ को CoE की मेडिकल टीम ने मैच में वापसी के लिए हरी झंडी दे दी है।
प्रसिद्ध कृष्णा को शुरू में न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन यह उनके फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर था। 30 सितंबर को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी। हालांकि, 30 अक्टूबर को BCCI ने उन्हें वनडे टीम से हटा दिया। बोर्ड ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार होने से पहले, इस तेज़ गेंदबाज़ को अपने वर्कलोड को बढ़ाने के लिए कुछ और समय की ज़रूरत है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए अब तक 9 टेस्ट, 30 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 32 विकेट दर्ज हैं, तो वनडे में 53 और टी20 में 9 विकेट हासिल किए हैं। 2021 में वनडे फॉर्मेट से अंतरराष्ट्रीय पिच पर कदम रखने वाले कृष्णा ने 2023 में टेस्ट और उसी साल टी20 डेब्यू किया। हालांकि तीनों फॉर्मेट में वह अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा ने 78 IPL मैच भी खेले हैं और 90 विकेट चटकाए हैं। साल 2018 में RCB के इस नेट बॉलर को केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया और उन्होंने कमलेश नागरकोटी की गैरमौजूदगी में शामिल प्रदर्शन किया और खुद की जगह टीम में पक्की की। हालांकि बाद में वह राजस्थान रॉयल्स से होते हुए गुजरात टाइटंस पहुंचे, जहां वह प्लेइंग 11 के मुख्य सदस्य बन गए हैं।