क्रिकेट

पंजाब किंग्स में बवाल, अपनी ही टीम के खिलाफ कोर्ट पहुंची प्रीति जिंटा, जानें क्या है पूरा मामला

प्रीति जिंटा की अदालत की अपील बर्मन की अपने शेयरों का हिस्सा बेचने की कथित योजना के बारे में है। बर्मन ने अटकलों का खंडन किया है। बर्मन ने कहा, 'मेरी अपने शेयर बेचने की कोई योजना नहीं है।'

less than 1 minute read

Preity Zinta, Punjab Kings, Indian premier league: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाईजी पंजाब किंग्स (PBKS) की सह मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में एक अपील दायर की है। प्रीति ने कोर्ट से पंजाब किंग्स के सह-मालिक और उद्योगपति मोहित बर्मन को अपने शेयरों का एक हिस्सा किसी अन्य पार्टी को बेचने से रोकने की मांग की है।

प्रीति जिंटा, मोहित बर्मन और नेस वाडिया पंजाब किंग्स टीम के सह-मालिक हैं। पंजाब किंग्स टीम केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड के अंतरगत आती है। इसकी 48 प्रतिशत हिस्सेदारी मोहित बर्मन के पास है। वहीं प्रीति के पास 23 और नेस वाडिया के पास 23 प्रतिशत शेयर्स। इनके अलावा करण पॉल के पास भी कुछ शेयर्स हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीति जिंटा की अदालत की अपील बर्मन की अपने शेयरों का हिस्सा बेचने की कथित योजना के बारे में है। बर्मन ने अटकलों का खंडन किया है। बर्मन ने क्रिकबज से कहा, 'मेरी अपने शेयर बेचने की कोई योजना नहीं है।'

हालांकि, रिपोर्टों से पता चला है कि बर्मन अपनी 11.5 प्रतिशत हिस्सेदारी किसी अज्ञात पार्टी को बेचने का इरादा रखते हैं। बर्मन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में से एक हैं। प्रीति ने मध्यस्थता और सुलह अधिनियम-1996 की धारा 9 के तहत अंतरिम उपायों और निर्देश की मांग करते हुए याचिका दायर की है। आधिकारिक तौर पर, पंजाब किंग्स ने इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा है या इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

Published on:
17 Aug 2024 03:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर