क्रिकेट

India vs Australia Series: रोहित शर्मा और टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में छाप छोड़ने को बेकरार

T20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा का यह साल बहुत ही खास रहा है। उन्होंने 16 पारियों में 148.93 की शानदार स्ट्राइक रेट से 560 रन बनाए हैं। साथ ही वह इस साल सबसे छोटे फॉर्मेट में 2 शतक भी जड़ चुके हैं। उन्होंने इस साल एक शतक इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में और दूसरा शतक विंडीज के खिलाफ लखनऊ में लगाया था।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 3:32 PM IST
rohit sharma
India vs Australia Series: रोहित शर्मा और टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में छाप छोड़ने को बेकरार

नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को कहा कि आस्ट्रेलिया में खेलना अच्छा लगता है क्योंकि इससे एक खिलाड़ी का आत्मविश्वास मजबूत होता है। रोहित ने कहा कि पिछली बार भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया में काफी रोमांचक मैच खेले थे, लेकिन इस बार हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम पहले तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मैच बुधवार को खेला जाएगा। इस सीरीज की शुरुआत के साथ ही रोहित शर्मा और भारतीय टीम के पास अच्छा करने का बड़ा मौका है।


टीम तैयार और सकारात्मक है: रोहित-
यहां प्रशिक्षण सत्र के बाद संवाददाताओं को दिए बयान में रोहित ने कहा, "जब आप आस्ट्रेलिया जैसी जगह पर अच्छा खेलते हैं, तो एक टीम के तौर पर आपको बेहद अच्छा महसूस होता है।" उन्होंने कहा, "विश्व कप का लक्ष्य रखते हुए आस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ जीत हासिल करने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होता है।" रोहित ने कहा, "पिछली बार हमने आस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ रोमांचक मैच खेले थे। इस बार हम हर मैच में जीत हासिल करना चाहेंगे। तीनो प्रारूपों की सीरीज के लिए टीम तैयार और सकारात्मक है। टीम का लक्ष्य सभी सीरीजों को जीतना होगा।"


भारतीय बल्लेबाजों के सामने होगी यह चुनौती-
रोहित का मानना है कि भले ही मैच की परिस्थिति आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का समर्थन करे, लेकिन भारतीय बल्लेबाज मेजबान टीम से मिलने वाली चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा, "आस्ट्रेलिया के गेंदबाज लंबे हैं, जो बाउंस फेंकते और ऐसे में अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाएंगे। भारतीय बल्लेबाजों का कद उतना लंबा नहीं है और इसीलिए, यह आसान नहीं होगा। हालांकि, सभी बल्लेबाज इस चुनौैती के लिए तैयार हैं।"


रोहित के पास इतिहास रचने का मौका-
रोहित इस बात को मानते हैं कि सीमित ओवरों के प्रारूप में उनका प्रदर्शन अच्छा है लेकिन उनकी सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट क्रिकेट है। फिलहाल वह इस बारे में नहीं सोच रहे हैं और उनका ध्यान टी-20 सीरीज पर है। T20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा का यह साल बहुत ही खास रहा है। उन्होंने 16 पारियों में 148.93 की शानदार स्ट्राइक रेट से 560 रन बनाए हैं। साथ ही वह इस साल सबसे छोटे फॉर्मेट में 2 शतक भी जड़ चुके हैं। उनके पास एक साल में 3 T20 शतक जड़ने का सुनहरा मौका है। इससे पहले ऐसा दुनिया के किसी बल्लेबाज ने नहीं किया। उन्होंने इस साल एक शतक इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में और दूसरा शतक विंडीज के खिलाफ लखनऊ में लगाया था। रोहित के लिए ऑस्ट्रेलिया एक अच्छी जगह रही है। उन्होंने यहाँ 5 T20 पारियों में 2 अर्धशतक जड़े हैं।

Published on: