क्रिकेट

1 पारी, 85 चौके, 5 छक्के, 546 रन: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में यह खिलाड़ी करेगा डेब्यू!

गुरुवार से वेस्ट इंडीज और भारत के बीच शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम नई सलामी जोड़ी के साथ उतरेगी।
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 10:26 AM IST
MAYANK AGARWAL AND PRITHVI SHAW
1 पारी, 85 चौके, 5 छक्के, 546 रन: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में यह खिलाड़ी करेगा डेब्यू!

नई दिल्ली।भारत वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर से राजकोट में होना है। जहां भारतीय टीम के ऊपर रैंकिंग में टॉप पे बने रहने का दबाव होगा वहीं वेस्टइंडीज लम्बे समय बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीतने का ख्वाब सजाए होगी। भारतीय टीम वेस्टइंडीज को कमजोर नहीं आंकना चाहेगी क्योंकि उसने अभी हाल ही में बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ घरेलु सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी ताकत उसकी तेज गेंदबाजी है जोकि अभी अच्छी फॉर्म में चल रही है। भारतीय टीम ने इस सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। पहले टेस्ट में लोकेश राहुल के साथ सलामी जोड़ीदार के रूप में पृथ्वी शॉ या मयंक अग्रवाल को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता।


मयंक या शॉ किसको मिलेगा मौका-
दोनों ही खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज हैं और पिछले कुछ समय से शनदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। पृथ्वी शॉ मुंबई क लिए घरेलु क्रिकेट खेलते हैं वहीं मयंक अग्रवाल कर्णाटक के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते हैं। पहले टेस्ट में किसे मौका मिलेगा यह तो कहना मुश्किल है लेकिन शॉ इंग्लैंड में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे इसलिए अधिक सम्भावना यह है कि उन्हें मयंक से पहले टीम में मौका मिले।


यह खिलाड़ी बना चुका है 1 पारी में 546 रन-
हम यहां बात कर रहे हैं 18 साल के पृथ्वी शॉ की। पृथ्वी पहली बार सबकी नजर में तब आए थे जब उन्होंने हैरिस शील्ड टूर्नामेंट की टीम सेंट फ्रांसिस के विरुद्ध रिजवी स्प्रिंगफील्ड की तरफ से खेलते हुए एक पारी में 330 गेंदों में 85 चौकों और 5 छक्कों के साथ 546 रन बनाए थे। पृथ्वी द्वारा बनाए गए ये रन हलाकि माइनर क्रिकेट का रिकॉर्ड नहीं है। यह रिकॉर्ड भारत के ही प्रणव धनावड़े के नाम है जिन्होंने एक पारी में नाबाद 1009 रन बनाए हैं।


शानदार फॉर्म में हैं पृथ्वी-
अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले पृथ्वी शॉ इस समय शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अभी चल रहे विजय हज़ारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने केवल 3 मैच ही खेले लेकिन उन्होंने इनमे 2 अर्धशतक और एक शतक बनाया है। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 136 और उससे पहले इंग्लैंड में वेस्टइंडीज ए के खिलाफ 188 रनों की पारी खेली थी।

Updated on:
3 Oct 2018, 10:26 AM IST
Published on: