क्रिकेट

Ranji Trophy में प्रियांश आर्य ने तूफानी शतक जड़ उड़ाया गर्दा, तो रिंकू सिंह ने जड़ा अर्धशतक

Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी में आज रविवार से एलीट और प्‍लेट ग्रुप के मुकाबले खेले जा रहे हैं। एलीट ग्रुप सी के एक मैच में प्रियांश आर्य ने दिल्‍ली के लिए शतक जड़ा है। वहीं, एलीट ग्रुप ए के एक अन्‍य मैच में रिंकू सिंह अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं।
2 min read
• •
Oct 18, 2026
Ranji Trophy 2026-27, priyansh arya and rinku singh,
रणजी ट्रॉफी मैच खेलते प्रियांश आर्य और रिंकू सिंह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/sagarqinare)

Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में दिल्‍ली और गुजरात के बीच मुकाबला दिल्‍ली के पालम बी स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी दिल्‍ली पहले दिन ही प्रियांश आर्य के शतक के दम पर काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दिल्‍ली ने तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, उत्‍तर प्रदेश और गोवा के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के एक अन्‍य मुकाबले में रिंकू सिंह अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं, लेकिन टीम की हालत बेहद खराब है। यूपी 124 के स्‍कोर पर अपने सात विकेट गंवा चुकी थी। यही, वजह है कि रिंकू अपने विस्‍फोटक अंदाज की जगह बेहदल संभलकर बल्‍लेबाजी कर रहे हैं।

प्रियांश आर्य के शतक के बाद आयुष बडोनी का अर्धशतक

दरअसल, दिल्‍ली और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी 26वां मुकाबला दिल्‍ली में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी दिल्‍ली को अपनी पहली पारी में शानदार शुरुआत मिली। दिल्‍ली का पहला विकेट 67 के स्‍कोर सनत सांगवान (8) के रूप में गिरा! इसके बाद दूसरा विकेट 87 के स्‍कोर पर यश ढुल के रूप में गिरा।

ढुल 10 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हर्षल पटेल ने अपना शिकार बनाया। फिर आयुष दोसेजा उतरे, लेकिन वह 29 रन बनाकर रन आउट हो गए। दिल्‍ली ने पहले दिन चायकाल तक तीन विकेट के नुकसान पर 249 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्य 125 और आयुष बडोनी 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।

रिंकू सिंह बने यूपी के लिए संकटमोचक

वहीं, दूसरी ओर कानपुर के ग्रीन पार्क में उत्‍तर प्रदेश और गोवा के बीच रणजी ट्रॉफी का एलीट ग्रुप में 20वां मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी यूपी की शुरुआत बेहद ही खराब रही, उसने महज 9 रन के स्‍कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। यूपी की टीम 33 के स्‍कोर पर अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी।

इसके बाद रिंकू सिंह क्रीज पर उतरे और पारी को संभालने का प्रयास करते एक छोर संभालकर रखा, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। रिंकू ने अपनी छवि के विपरीत बेहद धीमा खेलते हुए अर्धशतक पूरा किया। यूपी ने खबर लिखे जाने तक 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए थे। रिंकू सिंह नाबाद 81 रन और वंश चौधरी नाबाद 2 रन बनाकर खेल रहे थे।