क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी सोचते ही रह गए और प्रियांश आर्य ने तोड़ डाला यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Priyansh Arya T20 record: वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की छोटी से उमर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हालांकि अभी तक उनका टी20 क्रिकेट में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड तोड़ने का सपना पूरा नहीं हो सका है। वैभव कहते ही रह गए और दिल्‍ली के ओपनर प्रियांश आर्य ने क्रिस गेल का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 12:28 PM IST
Priyansh Arya T20 record
भारतीय बल्‍लेबाज प्रियांश आर्य। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Priyansh Arya record of most runs in an innings in T20s: भारतीय टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा था कि उनका सपना है कि वह यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का टी20 में 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़े। वैभव तो नहीं, लेकिन सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में प्रियांश आर्य ने क्रिस गेल के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दिल्‍ली के इस सलामी बल्‍लेबाज ने तमिलनाड़ के खिलाफ महज 68 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 19 छक्‍कों की मदद से 181 रनों की धमाकेदार पारी खेली है।

टॉप-10 प्‍लेयर्स की लिस्‍ट में शामिल होने पहले भारतीय बने प्रियांश आर्य

टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के नाम दर्ज है। वहीं, वेस्‍टइंडीज के पूर्व बल्‍लेबाज और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल (175*) टी20 क्रिकेट सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज हैं। प्रियांश आर्य ने अब 181 रन की विस्‍फोटक पारी खेलकर क्रिस गेल से आगे निकल चुके हैं। बता दें कि इसके साथ ही प्रियांश आर्य टी20 में एक पारी में सबसे ज्‍यादा रन बनाने की टॉप-10 की सूची में भी शामिल हो गए हैं। इस लिस्‍ट में शामिल होने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

टी20 क्रिकेट में एक पारी के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

खिलाड़ीरनगेंदचौकेछक्केस्ट्राइक रेटटीमविपक्षीमैदानतारीख
एल.जी. प्रिटोरियस188*791513237.97टाइटंसनाइट्सब्लोमफोंटेन2 अक्टूबर 2026
प्रियांश आर्य18168719266.18दिल्‍लीतमिलनाडुइंदौर24 नवंबर 2026
क्रिस गेल175*661317265.15आरसीबीपुणे वॉरियर्सबेंगलुरु23 अप्रैल 2013
एरॉन फिंच172761610226.31ऑस्ट्रेलियाजिम्बाब्वेहरारे3 जुलाई 2018
हमजा खान164*65915252.30रवांडाआइवरी कोस्टगैबोरोन24 मई 2026
करणबीर सिंह164571812287.71ऑस्ट्रियाहंगरीस्ज़ोडलिगेट28 जून 2026
हेमिल्टन मसाकाद्जा162*711411228.16माउंटेनियर्सईगल्सबुलावायो11 फरवरी 2016
हजरतुल्लाह जजई162*621116261.29अफगानिस्तानआयरलैंडदेहरादून23 फरवरी 2019
साहिबजादा फरहान162*721411225.00पेशावरक्वेटामुल्तान21 मार्च 2025
डेवाल्ड ब्रेविस162571313284.21टाइटंसनाइट्सपोटचेफस्ट्रूम31 अक्टूबर 2022
Updated on:
24 Nov 2026, 12:28 PM IST
Published on: