क्रिकेट

SMAT 2026 में प्रियांश आर्य ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में टॉप पर पहुंचे

Priyansh Arya T20 Records: सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2026) में दिल्‍ली के कप्‍तान प्रियांश आर्य ने तमिलनाडु के खिलाफ 181 रन की पारी खेलकर रिकॉर्ड की बारिश कर दी है। वह कई बड़े रिकॉर्ड के साथ मौजूदा टूर्नामेंट सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 3:08 PM IST
Priyansh Arya T20 records
भारतीय बल्‍लेबाज प्रियांश आर्य। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Priyansh Arya T20 Records: भारत के सबसे बड़े टी20 घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2026) में मंगलवार 24 नवंबर को छठे राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर दिल्ली और तमिलनाडु के बीच एक शानदार मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने 276 रन का विशाल लक्ष्‍य रखा। इसके जवाब में तमिलनाडु की टीम 18.3 ओवर सिर्फ 159 रनों पर ढेर हो गई और दिल्‍ली ने 116 रन से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत से ज्‍यादा सुर्खियां दिल्‍ली टीम के कप्तान प्रियांश आर्य ने बटौरी हैं। उन्‍होंने महज 68 गेंदों पर 7 चौकों और 19 छक्कों की मदद से 181 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास के सुनहरे पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इस पारी के दम पर जहां प्रियांश ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। वहीं, इस सीजन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में टॉप पर पहुंच गए हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
प्रियांश आर्य6636260.33204.522129
यश ढुल6630160.20188.133515
अथर्व तायडे4425263.00154.60297
अभिषेक पोरेल6625242.00164.712511
बालासुब्रमण्यम सचिन6624540.83144.122411

टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड

प्रियांश आर्य ने 181 रन की तूफानी पारी में 7 चौके और 19 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने न्यूजीलैंड के फिन ऐलन के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब प्रियांश टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा 19 छक्के के साथ संयुक्‍त रूप से ऐसा करने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीस्कोरगेंदटूर्नामेंटसाल
1प्रियांश आर्य18168सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी2026
2केएल राहुल152—आईपीएल2026
3तिलक वर्मा15167सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी2024

टी20 क्रिकेट में एक पारी के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

खिलाड़ीरनगेंदचौकेछक्केस्ट्राइक रेटटीमविपक्षीमैदानतारीख
एल.जी. प्रिटोरियस188*791513237.97टाइटंसनाइट्सब्लोमफोंटेन2 अक्टूबर 2026
प्रियांश आर्य18168719266.18दिल्‍लीतमिलनाडुइंदौर24 नवंबर 2026
क्रिस गेल175*661317265.15आरसीबीपुणे वॉरियर्सबेंगलुरु23 अप्रैल 2013
एरॉन फिंच172761610226.31ऑस्ट्रेलियाजिम्बाब्वेहरारे3 जुलाई 2018
हमजा खान164*65915252.30रवांडाआइवरी कोस्टगैबोरोन24 मई 2026

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

खिलाड़ीरनगेंदचौकेछक्केस्ट्राइक रेटटीमविपक्षीमैदानतारीख
प्रियांश आर्य18168719266.18दिल्‍लीतमिलनाडुइंदौर24 नवंबर 2026
तिलक वर्मा151671410225.37हैदराबादमेघालयराजकोट23 नवंबर 2024
अभिषेक शर्मा14852816284.61पंजाबबंगालहैदराबाद30 नवंबर 2025
श्रेयस अय्यर14755715267.27मुंबईसिक्किमइंदौर21 फरवरी 2019
पी. बिष्ट146*51617286.27मेघालयमिजोरमचेन्नई13 जनवरी 2021

टी20 में प्रियांश आर्य की खास उपलब्धियां

  • भारतीय का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
  • ऑलाओवर दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर
  • टी20 पारी में संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के
  • भारतीय बल्‍लेबाज के टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के
  • बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर
  • बतौर कप्तान एक पारी में सर्वाधिक छक्के
Updated on:
24 Nov 2026, 3:08 PM IST
Published on: