क्रिकेट

कराची के गेंदबाजी ने फेंकी ऐसी फुल टॉस गेंद, देखते रह गए बल्लेबाज और विकेटकीपर, देखें वीडियो

-पाकिस्तान सुपर लीग के 9वीं मैच में मुल्तान सुल्तान को कराची ने 7 विकेट से दी करारी मात।-कराची के गेंदबाज अरशद इकबाल ने फेंकी ऐसी बाउंसर बॉल देखते रह गए बल्लेबाज और विकेटकीपर।-इकबाल द्वारा फेंकी गई फुल टॉस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।-इस मैच को जीतने के साथ ही कराची की टीम लीग टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।  
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2021, 1:22 PM IST
psl.jpg

नई दिल्ली। पाकिस्तान में खेली जा रही सुपर लीग(PSL) टी20 टूर्नामेंट के 9वें मुकाबले में कराची किंग्स (Karachi Kings) ने मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) को 7 विकेट से मात दी, लेकिन इस बीच एक गेंदबाज एक ऐसी बाउंसर बॉल फेंकी कि बल्लेबाज और विकेटकीपर देखकर हैरान रह गए। गेंदबाज का नाम है अरशद इकबाल (Arshad Iqbal)।

बाउंसर बॉल का वीडियो वायरल
अरशद इकबाल द्वारा फेंकी गई बाउंसर बॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। यह कारनामा उन्होंने पारी के 16वें ओवर में किया। दरअसल, इकबाल एक फुल टॉस गेंद फेंकना चाह रहे थे और गेंद उनके हाथ ऐसी फिसली की बल्लेबाज और विकेटकीपर के सर के ऊपर से निकलकर सीधी बाउंड्री लाइन से जा टकराई। मैच के बाद इकबाल के इस गेंद की काफी चर्चा हो रही है। इतना ही इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

कराची किंग्स ने जीता मैच
पीएसएल के 9वें मुकाबल में मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) को 7 विकेट से करारी मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। जवाब में कराची की टीम ने 3 विकेट खोकर 18.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच को जीतने के साथ ही कराची की टीम लीग टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

कराची की जीत में रहा बाबर आजम का अहम रोल
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने कराची को जीत दिलाने में एक अहम रोल निभाया। बाबर ने इस मैच में 60 गेंदों पर नाबाद 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली। बाबर ने अपनी इस पारी में 13 चौके और एक ***** जड़ा। बाबर के अलावा जो क्लार्क (Joe Clarke) ने भी 54 रन बनाए।

Published on:
Also Read
View All
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान