क्रिकेट

मैदान के बाहर खिलाड़ियों की ड्रामेबाजी की वजह से पंजाब किंग्स का हुआ ये हाल? कोच ने दिया सीधा जवाब

Punjab Kings in IPL 2026: शुरुआती 7 मैचों तक अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स लगातार 6 मैच हार चुकी है और इस वजह से अब उनके अंतिम 4 में पहुंचने की संभावनाए न के बराबर बची हैं।

2 min read
May 18, 2026
श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह (फोटो- IANS)

James Hopes on Punjab Kings Lose: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को हरा दिया। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया, लेकिन पंजाब किंग्स की राह मुश्किल हो गई है। अब पंजाब किंग्स को सिर्फ एक मुकाबला खेलना है और वह मुकाबला जीतकर भी अंतिम चार का टिकट पक्का नहीं कर पाएगी, क्योंकि अन्य टीमों के नतीजों का भी पंजाब के प्लेऑफ समीकरण पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

CSK vs SRH: एक मैच के नजीते पर टिका है इन 6 टीमों के भाग्य का फैसला, मिल सकती हैं प्लेऑफ्स की 2 टीमें

6 जीत के बाद लगातार 6 हार

पंजाब किंग्स के प्रदर्शन में आई गिरावट के लिए कई वजहों को जिम्मेदार माना जा रहा है। शुरुआती सात मैचों में अजेय रहने के बाद टीम लगातार छह मुकाबले हार चुकी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वजह काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मैदान के बाहर खिलाड़ियों से जुड़ी कंट्रोवर्सी को टीम के खराब प्रदर्शन का कारण बताया जा रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह तिलक वर्मा के लिए रंगभेदी टिप्पणी करते नजर आए थे।

आरसीबी से हार के बाद पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच जेम्स होप्स ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा, "अभी भी उम्मीदें बाकी हैं, लेकिन हमें अपनी स्थिति सुधारनी होगी। हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। मुझे लगता है कि गेंदबाजी के दौरान हमने आरसीबी के खिलाफ ज्यादा मौके नहीं बनाए, जिसकी वजह से हार का सामना करना पड़ा।"

होप्स ने अटकलों को किया खारिज

हालांकि, होप्स ने उन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें मैदान के बाहर विवादों को पंजाब किंग्स के खराब प्रदर्शन की वजह बताया जा रहा था। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैदान के बाहर किसी भी बात ने हमारे अभियान को पटरी से उतारा है। जिस चीज ने हमारे अभियान को नुकसान पहुंचाया, वह था मैचों के दौरान लय बनाए नहीं रख पाना। जब भी ऐसा लगा कि हम मैच पर पकड़ बना रहे हैं, तब हमने ऐसी गलतियां कीं, जिनसे हमें ही नुकसान हुआ और हम खुद अपनी राह का रोड़ा बन गए।"

इस दौरान उन्होंने अर्शदीप सिंह का बचाव भी किया। हॉप्स ने कहा, "सच कहूं तो मुझे लगता है कि अर्शदीप सिंह ने टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। वह काफी आक्रामक रहे। कुछ मौकों पर गेंद बल्ले से लग गई और कुछ मौकों पर चूक भी हुई।"

आपको बता दें कि अब पंजाब किंग्स के अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं। टीम को अपना आखिरी मुकाबला Lucknow Super Giants के खिलाफ 23 मई को खेलना है। पंजाब किंग्स 13 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर जरूर मौजूद है, लेकिन वह इस स्थान पर कब तक बनी रहती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें

लगातार छठी हार के बाद टूटा श्रेयस अय्यर का दिल! खुलकर बताया कहां हुई पंजाब किंग्स से चूक
Also Read
View All