क्रिकेट

वर्ल्ड चैंपियन बन हिंदुस्तान लौटीं पीवी सिंधु, मीडिया से कहा- मुझे भारतीय होने पर गर्व है

पीवी सिंधु ( PV Sindhu ) ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप ( World Badminton Championship ) के फाइनल में जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
2 min read
Aug 27, 2019
pv_sindhu.jpeg

नई दिल्ली। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप ( World Badminton Championship ) में हिंदुस्तान का परचम लहराकर भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ( PV Sindhu ) सोमवार रात अपने देश वापस लौट आईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीवी सिंधु का जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर पहले से ही सिंधु के स्वागत की तैयारियां कर ली गई थीं। घर-परिवार के लोगों के साथ-साथ पीवी सिंधु के फैंस भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उनके आते ही लोगों ने फूल-मालाएं पहनाना शुरू कर दीं।

एयरपोर्ट पर सिंधु ने मीडिया के सवालों का दिया जवाब

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद सिंधु ने एयरपोर्ट पर मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत अहम पल हैं। मुझे अपने भारतीय होने पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अब उनसे पूछे जा रहे सवाल के बारे में भी बताया। सिंधु ने आगे कहा,'मैं समर्थन के लिए अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, मैं और कड़ी मेहनत करूंगी और कई और पदक हासिल करूंगी। यह एक बहुत ही शानदार जीत है। इससे पहले मैं टूर्नामेंट में दो बार स्वर्ण पदक जीतने से चूकी, लेकिन आखिरकार मैं इसे जीत गई।'

2020 टोक्यो ओलंपिक पर क्या बोलीं सिंधु?

सिंधु ने इस दौरान 2020 टोक्यो ओलंपिक को लेकर भी अपनी तैयारियों के बारे में बताया। सिंधू ने कहा, ‘लोग पहले ही पूछने लगे हैं सिंधू टोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक को लेकर क्या विचार है? ओलंपिक काफी दूर नहीं है, लेकिन इस समय मैं कदम दर कदम आगे बढ़ना चाहती हूं। मुझे पता है कि ओलंपिक क्वालिफिकेशन चल रहा है, लेकिन उम्मीद करती हूं कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगी। फिलहाल मैं सिर्फ इसका लुत्फ उठाना चाहती हूं और किसी और चीज के बारे में नहीं सोचना चाहती।’

सिंधु ने पहली बार गोल्ड किया अपने नाम

आपको बता दें कि रविवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु ने जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पीवी सिंधु ने पहली बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले वो ओलंपिक सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।

Updated on:
27 Aug 2019 08:50 am
Published on:
27 Aug 2019 08:46 am
Also Read
View All
ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए इंग्लैंड का प्लान तैयार, हैरी ब्रूक ने कहा- करना पड़ा काफी रिसर्च

आयरलैंड में शर्मनाक हार के 2 दिन बाद Shreyas Iyer ने तोड़ी चुप्पी, कहा- Belfast का मैदान कोई स्टेडियम नहीं था

ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चाओं पर श्रेयस अय्यर ने लगाया विराम, बताया क्यों नहीं दिया जा रहा मौका!

AUS W vs WI W: सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 8वीं बार टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में बनाई जगह

AUS W vs WI W: डिएंड्रा डॉटिन ने चोटिल होने के बावजूद बना डाला रिकॉर्ड, विमेंस T20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ ये कमाल