
R Aswhin on Mumbai Indians: आईपीएल 2025 क्वालीफायर 2 मुकाबला आज रविवार 1 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। किस्मत से गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर में हराकर क्वालीफायर 2 में पहुंची है। अहमदाबाद में खेले जाने वाले इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यही समाप्त हो जाएगा। इस मैच से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस पर बेहद गंभीर सवाल उठाए हैं। अश्विन ने कहा कि आखिर एमआई को किस्मत का इतना साथ कैसे मिलता है? अश्विन ने रोहित शर्मा को जीटी के खिलाफ तीन-तीन जीवनदान के साथ 2018 के एक मैच का उदाहरण भी दिया।
आर अश्विन ने कहा कि ये बात 2018 की है। मुंबई इंडियंस और पंजाब का मैच था, जिसमें मैं पंजाब की कप्तानी कर रहा था। 13 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर पांच विकेट पर 80 रन था। वे मैच में कहीं भी नहीं थे। इसके बाद अचानक बिजली जाने पर फ्लडलाइड बंद हो जाती हैं। मैच में 20 मिनट की देरी होती है। जब मैच फिर से शुरू होता है तो कीरेन पोलार्ड धमाकेदार विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं और मुंबई करीब 180 या 200 रन बना देती है।
अश्विन ने उस मैच का हवाला देने के बाद आगे कहा कि हां.. सभी की तकदीर होती है। लेकिन एमआई के साथ ही हमेशा ऐसा क्यों होता है? हमें ये पता करना चाहिए कि वे इतनी किस्मत कहां से लाते हैं। कुछ ना कुछ तो है। बता दें कि मुंबई इंडियंस पांच बार की आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। ये टीम सीएसके के साथ सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने रिकॉर्ड बना चुकी है। अश्विन यहीं नहीं रुके, उन्होंने इसके साथ ही मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स के मैच पर भी चर्चा की।
अश्विन ने कहा कि इतना ही नहीं, रोहित शर्मा को तीन-तीन जीवनदान मिले। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। उन्हें पहले ओवर में जॉनी बेयरेस्टो से थोड़ी मार पड़ी, लेकिन कुछ मौकों पर वह विकेट लेते नजर आए। उन्होंने कहा कि गेराल्ड कोएट्जे ने कैच छोड़ा। कुसल मेंडिस ने दो-दो बार कैच टपकाए। रोहित शर्मा को जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।