क्रिकेट

साई किशोर ने काउंटी चैंपियनशिप के लिए ग्लॉस्टरशायर के साथ साइन की डील, पिछले बार किया था जबरदस्‍त प्रदर्शन

Sai Kishore signs deal with Gloucestershire: भारतीय स्पिनर साई किशोर ने काउंटी चैंपियनशिप के लिए ग्‍लॉस्‍टरशायर के साथ छह मैचों की डील साइन की है। वह पिछले सीजन में सरे के लिए खेले थे, जब उन्‍होंने दो मैचों 11 विकेट अपने नाम किए थे।
2 min read
Jul 08, 2026
R Sai Kishore signs deal with Gloucestershire
आर साई किशोर (Photo - IANS)

R Sai Kishore signs deal with Gloucestershire: तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर ने काउंटी चैंपियनशिप के बाकी सीजन के लिए ग्लॉस्टरशायर के साथ एक डील साइन की है, जिसके तहत वह छह मैचों में खेलते नजर आएंगे। यह काउंटी क्रिकेट में उनका दूसरा असाइनमेंट होगा। इससे पहले वह पिछली साल जुलाई में सरे के लिए खेले थे और दो मैचों में 11 विकेट चटकाते हुए अपनी जबरदस्‍त छाप छोड़ी थी।

मौजूदा सीजन में ग्लॉस्टरशायर का बुरा हाल

बता दें कि ग्लॉस्टरशायर ने काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन में बहुत संघर्ष किया है। उसे अपने पहले आठ मुकाबलों में से सिर्फ एक में ही जीत नसीब हो सकी है। और वह प्रमोशन की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। हालांकि उसके क्रिकेट डायरेक्टर जॉन लुईस का कहना है कि वे चैंपियनशिप में बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं, जैसा कि उनकी नई विदेशी साइनिंग से पता चलता है।

'वह एक अनुभवी क्रिकेटर'

इंग्लैंड की पूर्व महिला कोच लुईस ने बताया कि हम साई किशोर को टीम में लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह एक अनुभवी क्रिकेटर हैं, जो हमारे ग्रुप में बहुत कुछ जोड़ सकते हैं। क्लब काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी छह मैचों में बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है और यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि सीजन की इस स्टेज पर एक ओवरसीज स्पिनर कितना इम्पैक्ट डाल सकता है।

'मैं हमेशा इंग्लिश कंडीशन में अपना टेस्ट करना चाहता था'

वहीं, साई किशोर ने डील साइन करने के बाद कहा कि मुझे यह मौका देने के लिए मैं जॉन और ग्लूस्टरशायर के सभी सदस्‍यों का धन्‍यवाद करता हूं। ग्लूस्टरशायर एक रिच हिस्ट्री और शानदार सेटअप वाला क्लब है। मैं हमेशा इंग्लिश कंडीशन में अपनी कुशलता को टेस्ट करना चाहता था और मैनेजमेंट से बात करने के बाद मुझे पता था कि यह सही है। मैं जर्सी पहनने, ब्रिस्टल और चेल्टेनहैम में फैंस से मिलने और अपना काम करने का इंतजार कर रहा हूं।

शानदार रहा है प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड

बता दें कि साई किशोर का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है। उन्होंने 24.21 की औसत से 223 विकेट लिए हैं। लेकिन, यह साल उनके लिए मुश्किल भरा रहा है। उन्होंने हाल के आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स के लिए सिर्फ तीन मैच खेले। अब वह काउंटी में ग्लॉस्टरशायर के लिए चेल्टेनहैम में वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ खेलेंगे, जो कि 20 अगस्त से खेला जाएगा।

Updated on:
08 Jul 2026 09:48 pm
Published on:
08 Jul 2026 09:31 pm