क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के लिए चार वर्ल्ड कप जीतने वाली राचेल हेन्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

राचेल हेन्स ने अपने करियर में 167 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिनमें 3818 रन बनाए हैं। एक दशक से अधिक के करियर में हेन्स ने 84 अंतरराष्ट्रीय टी20, 77 वनडे और 6 टेस्ट मैच खेले हैं। हेन्स 2013 और 2022 में वनडे वर्ल्ड कप और 2018 और 2020 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहीं।

2 min read
rachael_haynes.png

Rachael Haynes retirement: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राचेल हेन्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज ने हालही में ऑस्ट्रेलिया के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा हेन्स चार बार वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रही हैं। संन्यास के साथ-साथ हेन्स ने यह भी पुष्टि की कि आगामी महिला बिग बैश लीग उनका आखिरी घरेलू सीजन होगा।

राचेल हेन्स ने अपने करियर में 167 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिनमें 3818 रन बनाए हैं। एक दशक से अधिक के करियर में हेन्स ने 84 अंतरराष्ट्रीय टी20, 77 वनडे और 6 टेस्ट मैच खेले हैं। हेन्स 2013 और 2022 में वनडे वर्ल्ड कप और 2018 और 2020 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहीं। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां भी खेली।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने सन्यास लेते हुए कहा, 'कई लोगों के समर्थन के बिना इस स्तर पर खेलना संभव नहीं है। क्लब, राज्य, कोचों, परिवार और दोस्तों से, मैं उन लोगों की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने क्रिकेट के दिनों में मेरी मदद की। विशेष रूप से, मैं अपने माता-पिता इयान और जेनी और पार्टनर लिआ को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।'

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय रेसलर

उन्होंने आगे कहा, "मेरे करियर के दौरान के सभी साथियों के कारण ही मैंने इतने समय तक क्रिकेट खेली है। आपने मुझे हर दिन बेहतर होने के लिए प्रेरित किया है। मैंने मैदान के अंदर और बाहर आप सभी से कुछ न कुछ सीखा है। आपने मुझे एक खिलाड़ी के रूप में चुनौती दी है, मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है और सबसे महत्वपूर्ण बात, क्रिकेट को मजेदार बनाया है।"

यह भी पढ़ें- नहीं रहे पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ, कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन

हेन्स ने 2009 में वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया था। जबकि टी20 में उन्होंने 2010 में मौका मिला। उन्होंने 77 वनडे मैचों में 39.76 की औसत और 77.95 की स्ट्राइक रेट से 2585 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 19 अर्धशतक निकले। वहीं टी20 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 84 मैचों में 26.52 की औसत और 117 की स्ट्राइक रेट से 850 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने छह मैचों में 34.81 की औसत और पांच अर्धशतक की मदद से 383 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी 13 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाए।

Published on:
15 Sept 2022 11:38 am