क्रिकेट

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट में बोलती है भारतीय बल्लेबाजों की तूती, टॉप-10 में भी कायम है दबदबा

Most runs for IND vs NZ in tests: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज 19 रवंबर से होने जा रहा है। न्‍यूजीलैंड की धरती पर टेस्‍ट क्रिकेट में भारत रिकॉर्ड उतना अच्‍छा नहीं है, लेकिन भारत बनाम न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वालों की सूची में भारतीयों का दबदबा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 12:09 PM IST
Most runs for IND vs NZ in tests
न्‍यूजीलैंड के टेस्‍ट कप्‍तान टॉम लैथम और भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/SonySportsNetwk)

Most runs for India vs New Zealand in Tests: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होने जा रही है। टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर टेस्ट सीरीज पर कब्‍जा जमाने पर होगी, ताकि वह डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल की रेस में बनी रहे। हालांकि क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड को उसके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा, क्‍योंकि भारत अभी तक कीवियों की धरती पर सिर्फ दो टेस्‍ट सीरीज ही जीत सका है। हालांकि भारत बनाम न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट क्रिकेट में भारतीय बल्‍लेबाजों का रिकॉर्ड शानदार रहा है। सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट रन बनाने वाले शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों में भारतीयों का दबदबा रहा है।

शीर्ष पर काबिज हैं राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट रन बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है। उन्‍होंने 1998 से 2010 के बीच 15 मैचों की 28 पारियों में 63.80 के औसत से कुल 1,659 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्‍ले से 6 शतक और 6 अर्धशतक आए। इस मामले में दूसरे नंबर भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। उन्‍होंने कीवी टीम के खिलाफ टेस्‍ट क्रिकेट में 24 टेस्ट की 39 पारियों में 46.91 के औसत से कुल 1,595 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्‍ले से 4 शतक और 8 अर्धशतक आए।

शीर्ष-5 में तीन भारतीय बल्‍लेबाज

भारत बनाम न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्‍लेबाजों में राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली तीन भारतीय हैं। जबकि इस लिस्‍ट में न्‍यूजीलैंड के दो बल्‍लेबाज ब्रेंडन मैकुलम और ग्राहम डाउलिंग हैं। जिन्‍होंने क्रमश: 1224 और 964 रन बनाए। वहीं, सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-10 में भारत और न्‍यूजीलैंड के पांच-पांच बल्‍लेबाज हैं।

टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीकरियर अवधिमैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
1राहुल द्रविड़1998-201015281,65922263.8066
2सचिन तेंदुलकर1990-201224391,59521746.9148
3ब्रेंडन मैकुलम2009-201410191,22430268.0042
4ग्राहम डाउलिंग1965-1969112296423948.2032
5विराट कोहली2012-2024142795921138.3634
6रॉस टेलर2009-2021173189015130.6831
7बर्ट सटक्लिफ1955-1965916885230*68.0733
8वीरेंद्र सहवाग2002-2012122188317344.1523
9केन विलियमसन2010-2021132487113137.8625
10चेतेश्वर पुजारा2012-2021122386715939.4024
Updated on:
17 Nov 2026, 12:09 PM IST
Published on: