क्रिकेट

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं द्रविड़

जुलाई में टीम इंडिया, श्रीलंका दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। खबर है कि इस दौरान टीम इंडिया बी को श्रीलंका भेजा जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2021, 2:50 PM IST
rahul_darvid.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) जुलाई में श्रीलंका (Sri Lanka) के दौरे पर जाएगी। जहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) पहले ही ईशारा कर चुके हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को टीम इंडिया का कोच बनाने की तैयारी चल रही है।

28 जुलाई तक चलेगा यह ट्यूर
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज में मैच 13, 16 और 19 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद 22 और 27 जुलाई टी20 मैच खेले होंगे। टीम का यह ट्यूर 5 जुलाई से 28 जुलाई तक होगा।

टीम बी की कप्तान संभाल सकते हैं द्रविड़
खबर है श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की बी टीम जाएगी। इस टीम का कोच राहुल द्रविड़ को बनाया जा सकता है। क्योंकि भारत की ए टीम 18 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। इसके बाद अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। रवि शास़्त्री टीम के साथ होंगे, ऐसे में टीम बी की कमान द्रविड़ को दी जा सकती है।

द्रविड की कोचिंग में भारत जीत चुका है वर्ल्ड कप
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ किया था कि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए गई टीम का कोई भी खिलाड़ी श्रीलंका के दौरे पर नहीं आएगा। बता दें कि द्रविड़ के कार्यकाल में भारत ने वर्ष 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। द्रविड़ के कोच रहते इंडिया-ए और अंडर-19 टीम से निकले कई खिलाड़ी अब राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं।

Updated on:
11 May 2021, 2:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report: भारत-न्‍यूजीलैंड की आखिरी T20I भिड़ंत में भी बरसेंगे रन या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट