क्रिकेट

‘उन्होंने मौकों का फायदा उठाया’, 228 रन बनाने के बावजूद हारने पर छलका कप्तान रियान पराग का दर्द, बताया कहां हुई चूक

RR vs SRH: 228 रन बनाने के बावजूद राजस्‍थान रॉयल्‍स की हार के लिए कप्‍तान रियान पराग ने सीधे तौर अपने फील्डिंग विभाग को जिम्‍मेदार ठहराया है।

3 min read
Apr 26, 2026
RR vs DC Match Highlights
राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान रियान पराग। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricketCentrl)

RR vs SRH: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को 5 विकेट से करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में खेले गए इस मैच में आरआर ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के शतक की बदौलत स्‍कोर बोर्ड पर 228 रन लगाए। इसके जवाब में एसआरएच ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के अर्धशतकों के दम पर लक्ष्‍य को 9 गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने अपने फील्‍डरों को दोषी ठहराया, जिन्‍होंने कई कैच छोड़े।

'हमने कुछ ज़्यादा ही कैच छोड़ दिए'

मैच के बाद रियान पराग ने कहा कि स्किल के मामले में हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मुझे लगता है कि हमने कुछ ज़्यादा ही कैच छोड़ दिए। अभिषेक जैसे बेहतरीन खिलाड़ी और बाकी सभी जिन्होंने बैटिंग की, आप उनके कैच नहीं छोड़ सकते और आप उन्हें दूसरा मौका नहीं दे सकते। उन्होंने उन मौकों का फ़ायदा उठाया, इसलिए इसका श्रेय उन्हें जाता है। लेकिन हम फ़ील्डिंग में और बेहतर कर सकते थे।

'फिर अगले मैच में वापसी करेंगे'

कोच ट्रेवर पेनी उनकी फील्डिंग के लिए आगे क्या करवाएंगे? इस पर रियान ने कहा कि यह देखने लायक नजारा होगा, उम्मीद है कि ज्‍यादा सख़्त नहीं होगा, लेकिन यह खेल का एक हिस्सा है। जैसा कि मैं कहता रहा हूं, हमें सटीक होना होगा और फील्डिंग इसमें एक अहम भूमिका निभाती है। इसलिए मुझे लगता है कि अगले मैच में हम इसे और बेहतर करने की कोशिश करेंगे। हमारे पास एक दिन का ब्रेक है, हम मानसिक रूप से तरोताजा होंगे और फिर अगले मैच में वापसी करेंगे।

228 रन से संतुष्ट हैं? इस पर उन्‍होंने कहा कि हमने 10-15 रन कम बनाए। उन्होंने 18वें और 19वें ओवर में बहुत अच्छी बॉलिंग की। उन्होंने बहुत अच्छे यॉर्कर डाले। मुझे लगा कि हम ज्‍यादा कुछ नहीं कर सकते थे। लेकिन, सबसे अच्छे हालात में हम 15 रन और बनाना पसंद करते।

'क्लासेन आए और फिर रवि और जड्डू भाई को बुलाऊं'

बिश्नोई को कब बॉलिंग के लिए बुलाया गया, यह कैसे तय हुआ? इस पर पराग ने कहा कि दो लेफ्टी बैट्समैन थे और मेरे और डॉन के पास विकेट लेने का बेहतर मौका है और फिर मैं चाहता था कि क्लासेन आए और फिर रवि और जड्डू भाई को बॉलिंग के लिए बुलाऊं। लेकिन, विकेट स्पिनरों के लिए ज्‍यादा मददगार नहीं था। इसलिए मुझे बस चार ओवर निकालने थे। शायद मैं चाहता कि इकॉनमी थोड़ी कम हो, लेकिन यह ऐसा विकेट था, जहां तेज गेंदबाज़ों को विकेट लेने थे और स्पिनरों को बस वहां रहकर इकॉनमी कंट्रोल करनी थी। प्लान के मुताबिक सब कुछ नहीं हुआ, लेकिन अगली बार भी मैं यही करूंगा।

आर्चर की तारीफ की

वहीं, उन्‍होंने आर्चर की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस पूरे सीजन में जबरदस्त रहे हैं। उनका एक और शानदार प्रदर्शन। बदकिस्मत भी रहे, कीपर और फ़ील्डरों के बीच कई टॉप-एज कैच छूटे। कुछ बदकिस्मती वाले मौके थे, कुछ मौके हमने गंवा दिए। उम्मीद है अगली बार हम ऐसा नहीं दोहराएंगे।

'हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे'

रियान ने पंजाब के खिलाफ अगले मैच को लेकर कहा कि अभी हमें यह नहीं पता कि चंडीगढ़ का मैदान कैसा होगा। उन्होंने दिल्ली में एक बड़ा स्कोर चेज़ किया, लेकिन चंडीगढ़ एक नया मैदान है, नई विकेट है और नई मिट्टी है। इसलिए उम्मीद है कि बात उस हद तक नहीं जाएगी। हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे, लेकिन यह तो फिर किसी और दिन की बात है। अभी मेरे पास खुद को फिर से संगठित करने और इस बारे में सोचने फिर आगे बढ़ने के लिए कुछ समय है।

Published on:
26 Apr 2026 06:50 am
Also Read
View All
IND vs PAK: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, भारती फुलमाली को मिला मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Ban W vs Ned W: बांग्‍लादेश ने नीदरलैंड को 6 विकेट से रौंदकर एजबेस्‍टन में रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंची

पाकिस्‍तान की कप्तान फातिमा सना के आंकड़े हैं दमदार, लीडरशिप में हुईं ज्यादा खतरनाक

रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब, इकाना में 110 रन बनाते ही तोड़ देंगे वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा – बड़े अंतर से जीतने होंगे ग्रुप के सभी मैच, नेट रन रेट करेगा दिक्कत