क्रिकेट

RR Retention For IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने बटलर समेत इन तीन दिग्गज को किया रिलीज, सैमसन और इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, एक नाम चौंकाने वाला

राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को अपना कप्तान बनाए रखा है। फ्रेंचाईजी ने सैमसन और यशस्वी जायसवाल को सबसे ज्यादा 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, रियान पराग और ध्रुव जुरेल को 14-14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

less than 1 minute read

Rajasthan Royals IPL 2025 Retention full list: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कई चौंकाने वाले फैसले लेते हुए पांच कैप्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन किया है। फ्रेंचाईजी ने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को रिलीज किया है। टीम ने सभी छह स्लॉट भर लिए हैं। ऐसे में अब मेगा ऑक्शन में उनके पास कोई राइट टू मैच कार्ड भी नहीं है।

राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को अपना कप्तान बनाए रखा है। फ्रेंचाईजी ने सैमसन और यशस्वी जायसवाल को सबसे ज्यादा 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, रियान पराग और ध्रुव जुरेल को 14-14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। शिमरोन हेटमायर को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। ये सभी कैप्ड हैं। वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में राजस्थान ने संदीप शर्मा को चार करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

रिटेन किए गए खिलाड़ी -
संजू सैमसन - 18 करोड़ रुपये
यशस्वी जायसवाल - 18 करोड़ रुपये
रियान पराग - 14 करोड़ रुपये
ध्रुव जुरेल - 14 करोड़ रुपये
सिमरन हेटमायर - 11 करोड़ रुपये
संदीप शर्मा - 4 करोड़ रुपये (अनकैप्ड)

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2024 में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वे बाद में फिसल गए थे जिसके चलते उन्होंने ग्रूप स्टेज में तीसरे नंबर पर फिनिश किया था। उन्होंने एलिमिनेटर जीत लिया था लेकिन क्वालिफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई थी। टीम अब अगले साल इसी को जारी रखते हुए जीत दर्ज करना चाहेगी। इसके लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

Updated on:
31 Oct 2024 06:53 pm
Published on:
31 Oct 2024 06:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर