क्रिकेट

IPL 2024 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी चोट के चलते पूरे आईपीएल से बाहर

IPL 2024: राजस्थान रायल्स को आईपीएल 2024 से पहले बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई ने अपडेट दिया है कि राजस्‍थान रॉयल्‍स का एक स्टार खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। संजू सैमसन की फ्रेंचाइजी के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2024, 3:08 PM IST
rajsthan_royals.jpg

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले राजस्थान रायल्स को बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई ने अपडेट दिया है कि राजस्‍थान रॉयल्‍स का एक स्टार खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। संजू सैमसन की फ्रेंचाइजी के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बीसीसीआई ने एक्‍स पर अपडेट जारी करते हुए कहा है कि राजस्थान की तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण पूरे आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। फिलहाल वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। आईपीएल 2024 में राजस्‍थान रॉयल्‍स को उनकी कमी जरूरी खलेगी।


बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट पर प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर दिए अपडेट में बताया है कि राजस्‍थान रॉयल्‍स के तेज गेंदबाज की 23 फरवरी 2024 को बाईं जांघ की सर्जरी हुई। वर्तमान में बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है और वह जल्द ही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास फिर से शुरू करेंगे। वह आगामी आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें : IPL 2024 से पहले ऋषभ पंत को लेकर BCCI ने दिया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

प्रसिद्ध कृष्णा का आईपीएल करियर

प्रसिद्ध कृष्णा के आईपीएल करियर की बता करें तो उन्‍होंने 2018 में केकेआर के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्‍स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। उन्‍होंने अब तक आईपीएल में 51 मैच में 8.92 की इकॉनमी से 49 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 31 रन देकर 4 विकेट है।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 से होंगे बाहर! सामने आई ये चौंकाने वाली रिपोर्ट

Published on:
Also Read
View All
एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज