क्रिकेट

राजस्थान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, T20 World Cup 2024 खेलने के लिए तैयार ये 3 खिलाड़ी

ICC Men's T20 Cricket World Cup 2024 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में राजस्थान रॉयल्स के 3 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2024, 9:39 PM IST
Feature image

Rajasthan Royals' Players For T20 World Cup 2024: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई है तो 5 ऐसे खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं, जो पहली बार वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आएंगे। शिवम दुबे, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे। इस टीम में राजस्थान रॉयल्स के 3 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 9 मैचों में 385 रन बनाए हैं। उन्होंने 77 की औसत और 161 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 17 छक्के लगा चुके हैं। युजवेंद्र चहल ने अब तक 9 मैच खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं। इस सीजन उन्होंने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। चहल इस सीजन आईपीएल के टॉप विकेट टेकर्स में शामिल रहे हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल को भी भारतीय टीम में जगह मिली है। जायसवाल ने 9 मैचों में 249 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक भी शामिल है।

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

Updated on:
30 Apr 2024, 9:39 PM IST
Published on: