क्रिकेट

अब और आसान हुआ राजस्थान रॉयल्स के मैच का टिकट लेना, जानें कैसे

टिकटों की बिक्री के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने 'बुकमाईशो डॉट कॉम' को नए साझेदार के रूप में घोषित किया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2018, 3:12 PM IST
Rajasthan Royals ties up with bookmyshow for IPL ticketing service

नई दिल्ली। आईपीएल में 2 साल बाद खेल रही राजस्थान रॉयल्स जोरदार वापसी के लिए तैयार है। टिकटों की बिक्री के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने 'बुकमाईशो डॉट कॉम' को नए साझेदार के रूप में घोषित किया है। ऑनलाइन स्तर पर टिकट उपलब्ध कराने वाली यह वेबसाइट राजस्थान टीम की विशेष टिकट सेवाकर्ता साझेदार बनी है।

सारे मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगा राजस्थान
इस वेबसाइट के जरिए राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसक अपनी टीम के मैचों को देखने के लिए टिकट खरीद सकते हैं। इसमें घरेलू मैचों के लिए टिकट बिक्री की शुरुआत मंगलवार से हो गई है। राजस्थान की टीम अपना पहला मैच 11 अप्रैल को खेलेगी। दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स के सारे घरेलू मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन 20,000 टिकटों की कीमत 500 रुपयों से शुरू होकर 15,000 रुपयों तक है।

आसानी से मिलेगा अब टिकट
इस मौके पर राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक मनोज बदाले ने कहा, "हम भारत में टिकट बिक्री में अग्रणी वेबसाइट 'बुकमाईशो डॉट कॉम' के साथ साझेदारी कर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। इसके जरिए हम अपने प्रशंसकों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे प्रशंसक अपनी टीम के मैचों को देखने के लिए आसानी से टिकट खरीद सकेंगे।"

ऑक्शन में लगाई सबसे ऊंची बोली
बता दें राजस्थान रॉयल्स ने इस साल आईपीएल ऑक्शन में 12 करोड़ की सबसे ऊंची बोली लगा कर बैन स्टोक्स को ख़रीदा है वहीं 11 करोड़ में जयदेव उनादकट को ख़रीदा है। उनादकट आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय हैं। इस साल राजस्थान रॉयल्स की कमान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ संभाल रहे है। स्मिथ पहले भी रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। राजस्थान टीम का पहला मैच 11 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ शाम आठ बजे खेला जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT से पहले टीम इंडिया कर सकती है बांग्लादेश दौरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, घरेलू क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले निक केली की हुई एंट्री