
Rajat Patidar Century in SMAT 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में सोमवार 16 नवंबर को दूसरे चरण के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में एलीट ग्रुप-सी में मध्य प्रदेश और आसाम के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-ए पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाते हुए आसाम के सामने 251 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। एमपी की ओर कप्तान रजत पाटीदार का जमकर गरजा है। उन्होंने अकेले ही सिर्फ 48 गेंदों पर 8 चौके और 13 छक्कों की मदद से करीब पौने तीन सौ के स्ट्राइक रेट से नाबाद 135 रनों की पारी खेली है। जबकि उन्होंने अपना शतक 41 गेंदों पर पूरा किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मध्य प्रदेश को अंकुश सिंह और अक्षत रघुवंशी ने तेज शुरुआत तो दी, लेकिन ये दोनों ओपनर 5.2 ओवर में 46 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। अंकुश ने 13 गेंदों पर 23 और अक्षत ने 11 गेंदों पर 19 रन बनाए। इसके बाद एमपी की टीम को तीसरा झटका 7.4 ओवर में 57 के स्कोर पर लगा, जब अर्पूव द्विवेदी 8 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए।
यहां से शिवांग कुमार का साथ देने खुद कप्तान रजत पाटीदार क्रीज पर उतरे। इन दोनों मध्य प्रदेश की पारी को अच्छे से संभालते हुए काफी तेजी से रन बनाए। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए मात्र 62 गेंदों पर 153 रनों की साझेदारी हुई। एमपी का चौथा विकेट 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 210 के स्कोर पर शिवांग के रूप में गिरा। वह 38 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए।
शिवांग के आउट होने के बाद रजत पाटीदार ने 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और इसके बाद भी गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी। इसी बीच 238 के स्कोर पर एमपी का पांचवां विकेट त्रिपुरेश सिंह (0) के रूप में और पारी की आखिरी गेंद अनिकेत वर्मा (1) का विकेट 250 के स्कोर पर गिरा। जबकि कप्तान पाटीदार ने 48 गेंदों पर 8 चौके और 13 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आसाम की ओर से आकाश सेनगुप्ता ने तीन विकेट और मृण्मय दत्ता ने दो विकेट हासिल किए।