क्रिकेट

RR vs GT: गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, इस दो दिग्गजों की हुई छुट्टी

RR vs GT, IPL 2024: गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केन विलियमसन इस मुक़ाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह मैथ्यू वेड को मौका दिया गया है।

2 min read
rr_vs_gt_toss_.jpg

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वे सीजन का 24वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम (SMS) में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किए हैं। गुजरात टाइटन्स ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह विकेट कीपर मैथ्यू वेड को मौका मिला है। वहीं अभिनव मनोहर को शरथ की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं, राजस्थान की तरफ से जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट के साथ तीन विदेशी खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। नंद्रे बर्गर को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया है। उनकी जगह कुलदीप सेन को मौका मिला है। वहीं रोवमैन पॉवेल इंपेक्ट प्लेयर के रूप में आ सकते हैं।

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स इकलौती ऐसी टीम है जो अबतक अजेय है। टीम ने अबतक खेले गए चारों मुकाबलों में जीत हासिल की है और आठ अंक के साथ अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है। ऐसे में टीम इस मैच को जीत अपना विजाई रथ जारी रखना चाहेगी। वहीं गुजरात टाइटन्स ने पांच मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। चार अंक के साथ गुजरात अंक तालिका में 7वे स्थान पर है।

राजस्थान और गुजरात के बीच भिड़ंत और आंकड़ों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से चार मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि राजस्थान की टीम को महज एक मैच में जीत मिली। इसमें आईपीएल 2022 का फ़ाइनल मुक़ाबला भी शामिल है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।

Published on:
10 Apr 2024 07:32 pm