
धर्मशाला में आज भारत- अफगानिस्तान का मैच (फोटो- BCCI)
IND vs AFG 1st ODI Weather Report: भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs AFG ODI Series 2026) का आगाज आज से हो रहा है और पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। हालांकि अचानक बदले मौसम के मिजाज की वजह से इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है और इंडिया A की तरह यहां भी बारिश टीम इंडिया के लिए विलेन बन सकती है।
आपको बता दें कि आज तक अफगानिस्तान की टीम टीम इंडिया को किसी भी फॉर्मेट में नहीं हरा पाई है, लेकिन अगर बारिश ने खलल डाला तो मैच का नतीजा बदल सकता है। आपको बता दें कि बारिश की वजह से ही भारत ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई नेशन ए सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में भारत ए ने 349 रन बनाए थे और अफगानिस्तान ए ने 177 रन बनाने के बावजूद डकवर्थ-लुईस नियम से चार रन से मुकाबला जीत लिया था।
आपको बता दें कि मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। ताजा जारी Accu Weather की रिपोर्ट के अनुसार धर्मशाला में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे 64% बारिश की संभावना है। साथ ही बादल गरज सकते हैं और कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। वहीं, शाम 5:30 बजे तक लगातार 50% से ज्यादा बारिश की संभावना बनी हुई है। 6:30 बजे के बाद बारिश कम हो सकती है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो मैच में खलल जरूर पड़ेगा, लेकिन जिस तरीके से बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं, उसके हिसाब से मैच रद्द भी हो सकता है।
इसके अलावा वहां रात से लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में मौसम का हाल देखते हुए मैच होने की संभावनाएं बहुत कम लग रही हैं।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव।
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक और जिया उर रहमान शरीफी।
Updated on:
13 Jun 2026 10:39 am
Published on:
13 Jun 2026 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
