क्रिकेट

Rohit Sharma के रिटायरमेंट की खबरों पर BCCI सचिव Rajiv Shukla ने लगाया विराम, लेकिन सेलेक्टर्स पर छोड़ा आखिरी फैसला

Rajiv Shukla on Rohit Sharma Retirement News: BCCI के सचिव राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की खबरों पर विराम लगा दिया है, उन्होंने साफ कर दिया कि जो इंग्लैंड दौरे पर खबरे चल रही थीं, उसका कोई मतलब नहीं है।
2 min read
Jul 25, 2026
Rajiv Shukla on Rohit Sharma
राजीव शुक्ला और रोहित शर्मा (फोटो- IANS)

Rohit Sharma in ODI Cricket: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबर पर BCCI सचिन राजीव शुक्ला ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जो इंग्लैंड दौरे पर उनको लेकर खबरें चली थीं, उसका कोई मतलब नहीं है। यही नहीं शुक्ला ने ये भी बता दिया कि रोहित शर्मा पर किसी भी तरह का सवाल नहीं है। लॉर्ड्स में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज का वो आखिरी मैच होगा, हालांकि रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 138 रन की पारी खेल, सभी आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

रिटायरमेंट की अफवाहों पर राजीव शुक्ला ने कहा, "रोहित शर्मा टीम का हिस्सा है और वह खेलना जारी रखेंगे। जो इंग्लैंड दौरे पर चीते सोशल मीडिया पर चलाई गई थीं, उसका कोई मतलब नहीं है। फिलहाल तो उनके रिटायरमेंट की कोई चर्चा नहीं है।"

जिस मैदान पर रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद की जा रही थी, वहीं हिटमैन ने इतिहास रच दिया और वनडे क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा पहले ही इंग्लैंड की सरजमीं पर विदेशी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखते हैं। लॉर्ड्स में खेली गई शतकीय पारी की बदौलत उन्होंने अपना रिकॉर्ड और बेहतर किया। उस पारी ने ये भी साफ कर दिया कि वनडे वर्ल्डकप 2027 तक तो रोहित शर्मा को कोई नहीं हटाने वाला।

सेलेक्टर्स करेंगे तय, कौन होगा बाहर!

रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर आगे बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि सबका अपना अपना नजरिया होता है। लेकिन कौन टीम में रहेगा और कौन टीम से बाहर होगा ये सब सेलेक्टर्स पर निर्भर करता है। फिलहाल टीम इंडिया अच्छा कर रही है। ऐसे में टीम में किसी तरह की बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को 4-0 से टी20 सीरीज गंवाने के बाद 2-1 से वनडे सीरीज भी गंवानी पड़ी थी। वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को जीत मिली थी, लेकिन अगले दोनों मुकाबले हारने की वजह से टीम इंडिय सीरीज गंवा बैठी।

Updated on:
25 Jul 2026 12:57 pm
Published on:
25 Jul 2026 12:18 pm