क्रिकेट

IND vs WI: भारत को इस 140 किलो वजनी खिलाड़ी से है सबसे ज्‍यादा खतरा! टी20 में ठोक चुका है दोहरा शतक

IND vs WI : टीम इंडिया वेस्‍टइंडीज के दौरे पर 12 जुलाई से दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। मेजबान वेस्‍टइंडीज ने अभी टीम का चयन नहीं किया है, लेकिन कैम्प के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया है। जिसमें एक ऐसे खतरनाक खिलाड़ी को भी शामिल किया है, जो 140 किलोवजनी है और टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक भी ठोक चुका है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 1:03 PM IST
rakheem-cornwall.jpg
भारत को इस 140 किलो वजनी खिलाड़ी से है सबसे ज्‍यादा खतरा! टी20 में ठोक चुका है दोहरा शतक।

IND vs WI : टीम इंडिया वेस्‍टइंडीज के दौरे पर रवाना हो चुकी है। जहां भारतीय टीम पहले वह अभ्‍यास मैच खेलेगी और इसके बाद 12 जुलाई से वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का पहले ही चयन हो चुका है। वहीं, मेजबान वेस्‍टइंडीज ने कैम्प में हिस्सा लेने के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया है। इस 18 सदस्‍यीय स्‍क्‍वॉड में वेस्‍टइंडीज ने एक ऐसे खतरनाक खिलाड़ी को भी शामिल किया है, जो टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक भी जड़ चुका है। माना जा रहा है कि इस खिलाड़ी का कैरेबियाई टीम की प्‍लेइंग इलेवन में चुना जाना तय है। आइये आपको भी बताते हैं कि ये खिलाड़ी कौन है और इसका रिकॉर्ड कैसा है?


दरअसल, वेस्‍टइंडीज के इस खिलाड़ी का नाम रहकीम कॉर्नवॉल है। ऑलराउंडर कॉर्नवॉल ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर में टेस्‍ट डेब्‍यू भारत के खिलाफ ही 2019 में किया था। अभी तक वह 9 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्‍होंने अभी तक दो अर्धशतक लगाने के साथ ऑफ स्पिन से 34 विकेट अपने नाम किए हैं। वह खेल के साथ अपनी बड़ी कदकाठी के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। उनकी हाइट करीब 6 फुट 5 इंच हैं और वजन 140 किलोग्राम है।

प्‍लेइंग इलेवन में चुना जाना लगभग तय

बड़ी कदकाठी वाला यह खिलाड़ी किसी भी टीम को अपने खेल से तहस-नहस कर सकता है। कॉर्नवॉल अच्‍छी हाइट और ताकत भी भरपूर फायदा उठाने में माहिर हैं। कद का फायदा वह गेंदबाजी में भी भरपूर उठाते हैं। यही वजह है कि महज 9 मैचों में उनके नाम 34 विकेट दर्ज हैं। माना जा रहा है कि वेस्‍टइंडी की टेस्‍ट प्‍लेइंग इलेवन में उनका चुना जाना लगभग तय है।

यह भी पढ़ें : अफरीदी ने रचा इतिहास, पहले ही ओवर में घातक गेंदबाजी कर झटके 4 विकेट

महज 77 गेंदों पर 39 बाउंड्री के साथ जड़े थे 205 रन

बता दें कि अभी तक कॉर्नवॉल को टी20 इंटरनेशनल में खेलने का अवसर नहीं मिला है। हालांकि इस फॉर्मेट में उनके नाम दोहरा शतक है। कॉर्नवॉल ने ये दोहरा शतक पिछले साल ही अक्टूबर में एक लोकल टूर्नामेंट एटलांटा ओपन में जड़ा था। उन्होंने उस दौरान एटलांटा फायर के लिए खेलते हुए स्क्वायर ड्राइव के खिलाफ महज 77 गेंदों पर नाबाद 205 रन जड़े थे। उनके बल्‍ले से 17 चौके और 22 छक्के निकले थे।

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड कप में अहमदाबाद में खेलने से खौफजदा पाकिस्‍तान ने अब चली ये नई चाल

Published on:
Also Read
View All
Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report: भारत-न्‍यूजीलैंड की आखिरी T20I भिड़ंत में भी बरसेंगे रन या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट

IRE vs NAM: राजस्थान के जय मूंदड़ा फिर मचाई सनसनी, 26 रन पर 6 विकेट चटकाकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड