क्रिकेट

रणजी का रण आज से, पुराने फॉर्मेट में लौटेगा घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट

लगातार 10 सप्ताह तक चलेगा टूर्नामेंट। पिछले सीजन में ग्रुप दौर आइपीएल से पहले और नॉकआउट चरण आइपीएल के बाद हुआ था आयोजित।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2022, 8:56 PM IST
रणजी का रण आज से, पुराने फॉर्मेट में लौटेगा घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट
रणजी का रण आज से, पुराने फॉर्मेट में लौटेगा घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के घरेलू प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आगाज मंगलवार से हो जाएगा। इस बार रणजी ट्रॉफी अपने पुराने फॉर्मेट में खेली जाएगी, यानि यह लगातार 10 सप्ताह तक चलेगी। पिछली बार दो चरणों में इसका आयोजन हुआ था, ग्रुप दौर आइपीएल से पहले और नाॅकआउट आइपीएल के बाद। लेकिन इस बार टूर्नामेंट का पूरा सीजन एकसाथ होगा।

इस प्रारूप में होगा टूर्नामेंट
आठ टीमों वाले प्रत्येक एलीट ग्रुप से दो-दो टीमें अंतिम आठ में प्रवेश करेंगी। इस साल होम-अवे फॉर्मेट भी लौट आया है, जिसका मतलब है कि टीमें अपने घर पर और विपक्षी टीम के घरेलू मैदान पर जाकर मैच खेलेंगी। प्लेट ग्रुप में छह टीमें होंगी और पांच-पांच लीग मैच खेलेंगी। इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। अंतिम दो टीमें पांचवें और छठे स्थान के लिए प्लेऑफ मैच खेलेंगी और तीसरे व चौथे स्थान के लिए भी एक प्लेऑफ खेला जाएगा। इस तरह सभी टीमें एलीट वर्ग की तरह कुल सात लीग मैच खेलेंगी।

स्टार खिलाड़ी भी बनेंगे हिस्सा
अजिंक्य रहाणे जहां मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं इशांत शर्मा दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। सूर्यकुमार यादव भी हैदराबाद के विरुद्ध मुंबई के दूसरे मैच के लिए उपलब्ध होंगे। भारत के बांग्लादेश दौरे के बाद चेतेश्वर पुजारा भी इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे। आंध्रा और कर्नाटक के कप्तान हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल टेस्ट टीम में वापस आने की कोशिश करेंगे।

Published on: