
Rashid Latif on Mike Hesson: इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मेहमान पाकिस्तान टीम की हालत बेहद खराब है। पहले दो टेस्ट में हार के साथ सीरीज गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में काफी बवाल देखने को मिला। मोहम्मद रिजवान समेत 7 प्लेयर्स को घर भेज दिया गया। इसके अलावा कोच सरफराज अहमद की जगह माइक हेसन को कोचिंग दे दी गई। इतने बड़े फेरबदल के बाद भी टीम की हालत ढाक के तीन पात वाली ही है। तीसरे टेस्ट में पाकिस्तानी बल्लेबाजों का घटिया प्रदर्शन देख पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने माइक हेसन को आड़े हाथ लिया है। इतना ही नहीं लतीफ ने बातों ही बातों में उन्हें ‘भारतीय एजेंट’ तक कह दिया।
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है। लतीफ ने डॉ. नौमान नियाज के शो पर बात करते हुए माइक हेसन पर गंभीर आरोल लगाते हुए उनकी वफादारी तक पर सवाल उठाए। इसकी वजह हेसन का दो बार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कोचिंग करना है। उन्होंने इशारों ही इशारों में हेसन की वफादारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि विदेशी कोच की वफादारी काफी अहम होती है। बॉब वूल्मर बहुत ही वफादार थे। मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा है, लेकिन जो आईपीएल से आया है, उसके ऊपर हमेशा संदेह रहता है।
इस दौरान लतीफ ने मिकी अर्थर की तारीफ करते हुए अन्य विदेशी खिलाड़ियों का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि वो भारत को रोकते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके कोच को ही ले लिया है। जब तक सच सामने आएगा, तब तक वह सबकुछ खा चुका होगा। आईपीएल बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। उसमें काम करने वालों का बड़े लोगों से संपर्क होता है। इन लोगों को भारतीय एजेंट बनाकर पाकिस्तान भेजा जा सकता है। मैं सभी पर आरोप नहीं लगा रहा, लेकिन विदेशी कोच की जांच की जानी चाहिए। लतीफ के बयान के बाद होस्ट नौमान ने कहा कि आपने माइक हेसन का नाम लिया है। वहीं, लतीफ ने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया।
एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 133 रन बनकर ऑलआउट हो गई। इस तरह उसके बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। शीर्ष 5 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।