क्रिकेट

Ratan Tata का धोनी-गांगुली समेत इन दिग्गज खिलाड़ियों से था खास लगाव, इस तरह खेलों को दिया बढ़ावा

Ratan Tata Passed Away: भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे। Ratan Tata का एमएस धोनी और सौरव गांगुली समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों से खास लगाव था।

2 min read

Ratan Tata Passed Away: पिछले कुछ दिन से मुंबई के एक अस्पताल में उपचाराधीन भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। रतन टाटा के साथ एक युग का भी अंत हो गया है। उनके निधन से दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके किए गए कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। उनकके निधन से न केवल उद्योग जगत, बल्कि खेल जगत को भी बड़ा धक्का लगा है, क्योंकि खेलों खासतौर पर क्रिकेट से उनका खास लगाव था। उन्‍हें खेलों और खिलाडि़यों को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था। कई महान क्रिकेटरों को उनके क्रिकेट के सफर के दौरान टाटा ग्रुप से भरपूर सपोर्ट मिला।

धोनी-गांगुली को मिला भरपूर सहयोग

रतन टाटा की विभिन्न कंपनियों ने भारतीय क्रिकेटरों को नौकरी के साथ वित्तीय सहायता देते हुए उनके खेल को बढ़ाने में मदद की। खेल प्रतिभाओं को मदद करने की टाटा समूह की प्रतिबद्धता से सभी खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। खासतौर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को। भारतीय टीम के दिग्गज कप्तानों एमएस धोनी को इंडियन एयरलाइंस, सौरव गांगुली को टाटा स्टील और दिलीप वेंगसरकर को टाटा पावर से भरपूर सहयोग प्राप्‍त हुआ।

टाटा ग्रुप के साथ जुड़े ये क्रिकेटर

ये रतन टाटा का खेल के प्रति गहरा लगाव ही था कि कई मशहूर क्रिकेटर सीधे तौर पर टाटा ग्रुप की कंपनियों से जुड़े थे। फारुख इंजीनियर को टाटा मोटर्स, मोहिंदर अमरनाथ, संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे क्रिकेटर के करियर में एयर इंडिया ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, इंडियन एयरलाइंस ने जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह समेत कई खिलाड़ियों को मंच दिया।

इनको भी मिला टाटा का सपोर्ट

किरण मोरे, रुसी सुरती, संदीप पाटिल, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, निखिल चोपड़ा, इरफान पठान, आरपी सिंह, दिनेश मोंगिया, अजीत अगरकर, रोहन गावस्कर, रमेश पोवार और हाल ही में शार्दुल ठाकुर, जयंत यादव और झूलन गोस्वामी को भी टाटा का सपोर्ट मिला है।

मनु भाकर और पीआर श्रीजेश को गिफ्ट की का कार

ऐसा नहीं है कि रतन टाटा सिर्फ क्रिकेट को ही सपोर्ट करते थे, वह हर खेल का बढ़ावा देते थे। उन्‍होंने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर और भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर रहे पीआर श्रीजेश को Tata Curvv EV इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट की थीं। इसके अलावा उन्‍होंने समय-समय पर खिलाडि़यों की मदद और लग्‍जरी कारें गिफ्ट करने के लिए भी जाना जाता है।

Published on:
10 Oct 2024 09:18 am
Also Read
View All

अगली खबर