क्रिकेट

IND vs SA मैच के दौरान रवि शास्त्री का सोते हुए फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर जमकर उड़ाई जा रही है रवि शास्त्री की खिल्ली

less than 1 minute read
Oct 23, 2019

रांची। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टेस्ट मैच में पारी और 202 रनों से मात देते हुए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम की, लेकिन इस मैच के दौरान जिस बात ने सबका ध्यान खिंचा वो भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री की सोते हुए एक फोटो ने।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ( जेएससीए ) स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान शास्त्री ड्रेसिंग रूम में सोते हुए कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर चुटकुले बनाए जा रहे हैं।

शास्त्री की उस फोटो को शेयर करते हुए एक प्रशंसक ने ट्वीटर पर लिखा, "सोता हुआ कोच।"

एक अन्य समर्थक ने लिखा, "रवि शास्त्री के पास दुनिया की सबसे अच्छी नौकरी है। वह अपनी मर्जी से पीते हैं, ऑफिस में सोते हैं, करोड़ों कमाते हैं।"

एक और शख्स ने लिखा, "10 करोड़ हर साल वो भी सोने के लिए, वाह रवि शास्त्री।"

एक और प्रशंसक ने शास्त्री की तुलना कुंभकरण से करते हुए लिखा, "यह बताता है कि रवि शास्त्री कुंभकरण का अवतार हैं। आधे समय सोते हैं। जब उठते हैं तो दारू पीते हैं। तोंद पूरी तरह से बढ़ा ली है। मैदान पर हमेशा लड़ने को तैयार रहते हैं।"

Updated on:
23 Oct 2019 10:08 am
Published on:
23 Oct 2019 10:00 am
Also Read
View All