क्रिकेट

IND VS ENG: कोरोना पॉजिटिव हुए रवि शास्त्री सहित 4 अन्य स्पोर्ट स्टाफ को किया आईसोलेट, जानिए कौन-कौन हैं शामिल

द ओवल के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट खेल रही टीम इंंडिया को लेकर बड़ा अपडेट आया है कि भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2021, 4:13 PM IST
ravi_shastri.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारत दूसरी पारी में 181 रनों बढ़त हासिल कर मजबूत स्थिति में हैं। लेकिन इस बीच टीम इंडिया को लेकर नया अपडेट आया है कि भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

शास्त्री सहित 4 अन्य लोगों को किया आईसोलेट
भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री का लेटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद भारतीय टीम के 4 स्पोर्ट स्टाफ को भी आईसोलेट कर दिया गया है। जिसमें बॉलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर, भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल शामिल हैं। इन सभी को RT-PCR टेस्ट भी करवाया गया है और जब तक उसका रिजल्ट नहीं आ जाता तब तक ये सभी होटल में ही आइसोलेशन में रहेंगे।

रोहित ने विदेशी जमीन पर जड़ा पहला शतक
रोहित ने विदेशी जमीन पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट शतक जड़ा है। उन्होंने 256 गेंदों में 127 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी महत्वपूर्ण समय में 61 रनों की शानदार पारी खेली।

टीम
भारत-रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

Updated on:
5 Sep 2021, 4:13 PM IST
Published on: