क्रिकेट

रविचंद्रन अश्विन के अलावा 2011 वर्ल्ड कप खेलने वाले वो दो भारतीय खिलाड़ी, जो अबतक नहीं हुए रिटायर

आज से ठीक 14 साल पहले भारत ने 28 साल बाद वनडे वर्ल्डकप जीता था। भारत की उस 16 सदस्यीय टीम में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, अश्विन जैसे खिलाड़ी थे। इन सभी दिग्गजों ने संन्यास ले लिया है। इस टीम दो खियालड़ी अब भी ऐसे हैं जिन्होंने अबतक क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2024, 2:47 PM IST
Feature image
2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम (photo - BCCI)

Ravichandran Ashwin Retirement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की बार्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के तीसरे मुक़ाबले के बाद भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसी के साथ उनके 15 साल पुराने करियर का अंत हो गया। अश्विन 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा था। अब इस टीम के मात्र दो खिलाड़ी ऐसे खिलाड़ी बचे हैं, जो अब भी क्रिकेट खेल रहे हैं। आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में –

विराट कोहली –

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 2011 वर्ल्डकप की 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विराट ने 35 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए थे। टीम में सुरेश रैना जैसे अनुभवी बल्लेबाज के होते हुए भी उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था और वर्ल्डकप के सारे मैच खेलने का मौका मिला। विराट ने इस दौरान एक शतक भी लगाया था। कोहली अब भी भारतीय वनडे और टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं। 2011 के बाद कोहली 2015, 2019 और 2023 वर्ल्ड कप भी खेल चुके।

पीयूष चावला –

इस लिस्ट में ये नाम चौंकाने वाला है। 35 साल के पीयूष चावला अब भारतीय टीम की योजना का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने संन्यास नहीं लिया है और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार अपना जलवा बिखेर रहे हैं। हालांकि इस साल नीलामी में उन्हें किसी फ्रेंचाईजी ने नहीं खरीदा है और वे जल्द संन्यास ले सकते हैं। पीयूष चावला वर्ल्ड कप 2011 की विजेता टीम के सदस्य थे। वर्ल्ड कप खेलने के बाद पीयूष चावला ज्यादा समय तक टीम इंडिया में नहीं टिक सके। 2011 वर्ल्ड कप में उन्होंने तीन मैच खेले और चार विकेट लिए थे। पीयूष चावला 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

Updated on:
19 Dec 2024, 2:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All