क्रिकेट

IPL Mega Auction 2025: रविचंद्रन अश्विन 9 साल बाद फिर इस टीम से जुड़े, फ्रेंचाइजी ने 9.75 करोड़ रुपए खर्च किए

IPL मेगा ऑक्शन 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपए में रविचंद्रन अश्विन को साइन किया है। वह पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे।

less than 1 minute read

IPL Mega Auction 2025: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित IPL मेगा ऑक्शन 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपए में साइन किया है। वह पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। उन्हें IPL ऑक्शन के मद्देनजर राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया था।

रविचंद्रन अश्विन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। राजस्थान रॉयल्स रविचंद्रन अश्विन के लिए बोली लगाने की होड़ में लगे हुए थे। हालाकि चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 9.75 करोड़ रुपए की बोली लगाए जाने के बाद वे पीछे हट गए। उनके पास रविचंद्रन अश्विन पर इस्तेमाल करने के लिए राइट टू मैच (RTM) कार्ड नहीं बचा था।

रविचंद्रन अश्विन के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपनी दिलचस्पी को दिखाई थी। 212 आईपीएल मैचों के साथ रविचंद्रन अश्विन आईपीएल मेगा नीलामी खिलाड़ियों की सूची में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल में 212 मैच में 7.12 की इकॉनमी और 29.83 की औसत से कुल 180 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 2016 में एक बार चार विकेट भी लिया है। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने एक अर्द्धशतक समेत 800 रन बनाए हैं।

Published on:
24 Nov 2024 08:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर