
श्रेयस अय्यर (Photo source: IANS)
Shreyas Iyer ODI Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। बुधवार 11 जनवरी को खले जाने वाले इस मैच में श्रेयस अय्यर के पास वनडे क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय उप-कप्तान एक बड़े माइलस्टोन की कगार पर हैं, जो इस फॉर्मेट में उनकी बढ़ती अहमियत को दर्शाता है। अय्यर को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने के लिए सिर्फ 34 रन की दरकार है। ऐसा करते ही वह विराट कोहली और शिखर धवन जैसे दिग्गजों को पछाड़ वनडे में 3000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बन जाएंगे।
भारत के सबसे भरोसेमंद मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक श्रेयस अय्यर ने चोट के बाद शानदार कमबैक किया है। फिलहाल सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने के मामले में नंबर-1 पर पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन है, जिन्होंने यह 72 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। उसके बाद दूसरे पायदान पर रन मशीन विराट कोहली हैं, जिन्होंने 75 पारियों में यह कमाल किया था। अय्यर अब तक 68 पारियों में 2966 रन बना चुके हैं, 34 बनाते ही वह सबको पछाड़ इस मामले में भारत के नंबर-1 बल्लेबाज बन जाएंगे।
श्रेयस ने रविवार को सीरीज के पहले मैच में शानदार अंदाज में चोट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की, उन्होंने 47 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसके चलते भारतीय टीम 301 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर सकी। 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रहना पड़ा।
2017 में वनडे डेब्यू करने के बाद से अय्यर धीरे-धीरे एक होनहार टैलेंट से भारत की प्लेइंग इलेवन के मुख्य खिलाड़ी और लीडरशिप ग्रुप के एक अहम सदस्य बन गए हैं। अगर वह दूसरे वनडे में यह माइलस्टोन हासिल कर लेते हैं तो अय्यर वेस्टइंडीज के महान विव रिचर्ड्स के साथ इस मुकाम तक पहुंचने वाले संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे, जबकि ऑल-टाइम रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है, जिन्होंने यह सिर्फ 57 पारियों में हासिल किया था।
Published on:
13 Jan 2026 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
