8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 के लिए RCB को मिला नया होम ग्राउंड, जानें अब कहां होगा ठिकाना?

RCB New Home Ground: IPL 2026 के लिए आरसीबी को अब नया ठिकाना मिल गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी आईपीएल 2025 में अपने पांच में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्‍टेडियम में खेलेगी तो दो मैच रायपुर में खेलेगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jan 13, 2026

RCB sale officially starts

आरसीबी के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/RCB)

RCB New Home Ground: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना नया ठिकाना मिल गया है। आरसीबी के नए होम ग्राउंड नवी मुंबई और रायपुर में हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी अपने पांच मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्‍टेडियम में, जबकि दो मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेल सकती है।

भगदड़ के बाद लिया गया फैसल

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को संभावित वेन्यू के तौर पर देखा जा रहा है। यह फैसला आरसीबी के आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के बाद लिया गया है।

11 फैंस की हो गई थी मौत

बता दें कि आरसीबी ने 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही अपने सभी घरेलू मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले हैं। हालांकि, पिछले साल हुई बड़ी त्रासदी में 11 फैंस की मौत दर्जनों घायल हो गए थे। इस घटना के बाद फ्रेंचाइजी और अधिकारियों दोनों की कड़ी आलोचना के बाद इस वेन्यू पर बड़े खेल इवेंट कराने पर रोक लगा दी गई।

IPL 2026 के लिए RCB के नए घरेलू वेन्यू

रिपोर्ट में आरसीबी के अधिकारियों ने आगामी आईपीएल सीजन में अपने घरेलू मैच दो वेन्यू पर आयोजित करने की प्‍लानिंग की है, जिसके तहत टीम नवी मुंबई में पांच मैच और रायपुर में दो मैच खेल सकती है। यह फैसला स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठकों और दोनों वेन्यू पर लॉजिस्टिक्स की तैयारियों पर चर्चा के बाद लिया गया है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम भरोसेमंद विकल्प

डीवाई पाटिल स्टेडियम ने पहले भी कई आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की है, जिससे यह आरसीबी के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। यह वेन्यू अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और पहुंच के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर रायपुर हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के बाद एक मजबूत दावेदार रहा है। पहले की रिपोर्ट्स में इंदौर को एक और संभावित नए घरेलू वेन्यू के तौर पर बताया गया था, लेकिन अब रायपुर इस दौड़ में आगे दिख रहा है।