क्रिकेट

रवींद्र जडेजा ने पिता के इंटरव्‍यू पर दी सफाई, ससुर ने बहू रीवाबा पर लगाए थे बेटा छीनने जैसे गंभीर आरोप

रवींद्र जडेजा ने एक इंटरव्‍यू के दौरान अपने पिता की ओर से पत्‍नी रीवाबा पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर सफाई दी है। उन्‍होंने सभी आरोपों को निराधार और झूठा बताते हुए फैंस से नजरअंदाज करने की अपील की है।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2024, 3:52 PM IST
ravindra_jadeja_family.jpg

रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू देकर हड़कंप मचा दिया है। उन्‍होंने विधायक बहू रीवाबा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका बेटा रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी के कारण परिवार से अलग हो गया है। इसके कुछ देर बाद ही रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। रवींद्र जडेजा ने अपने पिता की सभी बातों को झूठा और निराधार बताया है। उन्‍होंने पिता के बयान को स्क्रिप्टेड बताते हुए फैंस से नजरअंदाज करने की अपील की है।


रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर पोस्‍ट में लिखा है कि स्क्रिप्टेड इंटरव्‍यू में दिए गए बयान को नजरअंदाज करें। इस शीर्षक के आगे जडेजा ने लिखा है कि बेतुके साक्षात्‍कार में कही गई बातें निराधार और झूठी हैं। मैं इन्‍हें पूरी तरह से नकारता हूं। ये पूरी तरह से मेरी पत्नी की छवि को धूमिल करने की कोशिश है। यह निंदनीय और अशोभनीय है। इस पर मुझे बहुत कुछ कहना है, मैं सार्वजनिक तौर पर नहीं बोलूं तो बेहतर है। धन्यवाद।

पिता ने रीवाबा पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

दरअसल, रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने कहा था कि मेरा अब बेटा रवि या उसकी पत्‍नी रीवाबा से कोई संबंध नहीं है। वे हमें नहीं बुलाते और हम भी उन्हें नहीं बुलाते। रवि की शादी के दो-तीन माह बाद ही विवाद शुरू हो गया था। जामनगर में मैं अकेला रहता हूं और रवींद्र अलग। उसकी पत्‍नी ने पता नहीं क्‍या जादू किया है। उसकी शादी नहीं की होती तो अच्छा रहता और उसे क्रिकेटर नहीं बनाता तो ठीक रहता। हमारा ये हाल न होता।

यह भी पढ़ें : पृथ्वी शॉ की रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार कमबैक, मैच के पहले ही सेशन में ठोका तूफानी शतक


'अकेले आजादी से रहना चाहती है'

उन्‍होंने आगे कहा कि सच कह रहा हूं। शादी के तीन माह बाद उसकी पत्‍नी ने कहा कि सब कुछ मेरा और मेरे नाम पर होना चाहिए। उसने परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। वह परिवार नहीं, अकेले आजादी से रहना चाहती थी। चलो मान लें कि मैं बुरा हूं। क्‍या रवींद्र की बहन नयनाबा खराब है और परिवार 50 लोग भी बुरे हैं।

यह भी पढ़ें :तीसरे टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

Published on: