31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीसरे टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका, ये स्‍टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, सीरीज से बाहर होना तय!

IND vs ENG: राजकोट टेस्‍ट से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के मध्‍यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टेस्‍ट सीरीज के शेष तीनों से बाहर हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर ने टीम मैनेजमेंट से पीठ में जकड़न और ग्रोइन में दर्द की शिकायत की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Feb 2024, 1:18 PM IST

team_india.jpg

IND vs ENG: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के मध्‍यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टेस्‍ट सीरीज के शेष तीनों से बाहर हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर ने टीम मैनेजमेंट से पीठ में जकड़न और ग्रोइन में दर्द की शिकायत की है। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्‍ट मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। 15 फरवरी से राजकोट में तीसरा टेस्‍ट खेला जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई के चयनकर्ताओं को अगले मैचों के लिए टीम के चयन में मुश्किल हो सकती है।


दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रेयस अय्यर को 30 से अधिक गेंद खेलने के बाद ग्रोइन में पेन की शिकायत की। इसके साथ ही उन्‍हें फॉरवर्ड डिफेंस खेलने में भी परेशानी हो रही थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर के सीरीज के बाकी टेस्ट खेलने पर प्रश्‍नचिंह लग गया है। दूसरे टेस्ट के बाद सभी खिलाड़ियों की किट राजकोट भेज दी गई है। वहीं, अय्यर की किट उनके घर मुंबई भेजी गई है।

आईपीएल तक फिट होने की उम्‍मीद

बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के नेतृत्‍व वाली चयन समिति शेष तीन टेस्ट के लिए कभी भी टीम इंडिया की घोषणा कर सकती है। वहीं सूत्रों की मानें तो श्रेयस अय्यर को चोट की जांच के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु भेजा जाएगा। उम्‍मीद है कि आईपीएल तक फिट हो जाएंगे। आईपीएल का आगाज मार्च के आखिरी में हो सकता है।

यह भी पढ़ें : आंद्रे रसेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, बोले- ये मेगा टूर्नामेंट होगा आखिरी

सर्जरी के बाद पहली बार हुई इस तरह की परेशानी

केएल राहुल और रवींद्र जडेजा पहले ही चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, श्रेयस अय्यर ने पीठ में जकड़न और ग्रोइन में दर्द की शिकायत टीम मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ को दी है। सर्जरी के बाद उन्‍हें पहली बार इस तरह की परेशानी हुई है। फिलहाल उन्‍हें कुछ सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें : कोहली के दूसरी बार पिता बनने के बयान पर एबी डिविलियर्स ने मारी पलटी, अब बोले...