
Ab de Villiers on Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। जल्द ही बाकी तीन मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है। लेकिन, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है कि विराट कोहली आखिरी तीन टेस्ट खेलेंगे या नहीं? विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट से ब्रेक लिया था, जिसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया था। जिस पर विराम लगाते हुए एबी डिविलियर्स ने बयान दिया था कि कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने इस बयान से पलटी मार ली है।
बता दें कि साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स और विराट कोहली अच्छे दोस्त हैं। एबी डिविलियर्स ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव होते हुए एक बयान दिया था कि विराट कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इसलिए वह अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। वहीं अब डिविलियर्स ने अपने इस बयान के लिए फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है।
एबीडी बोले- बहुत बड़ी गलती हो गई
एबी डिविलियर्स ने अपने ताजा बयान में कहा है कि सबसे पहले परिवार है, क्रिकेट बाद में आता है। उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली को लेकर जो पहले जानकारी दी थी, वह गलत थी। विराट को खेल से ब्रेक लेने का पूरा अधिकार है। विराट फैमिली इमरजेंसी के चलते टीम से बाहर हैं। वह फिलहाल कहां हैं, ये नहीं पता। उन्होंने फैंस से कोहली के लिए बेस्ट विश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है विराट कोहली और मजबूती के साथ वापसी करेंगे।
यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप के फाइनल में फिर होगी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत, हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत
चयनकर्ता कोहली से साध रहे संपर्क!
बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। बाकी तीन टेस्ट के लिए अभी तक भारतीय टीम की घोषणा नहीं की जा सकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई के चयनकर्ता विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर उनसे संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह अफलातून खिलाड़ी, जानें किस दिग्गज ने दी भारतीय पेसर को ये उपाधि
Published on:
9 Feb 2024, 11:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.