क्रिकेट

RCB vs DC Pitch Report: बेंगलुरु में टूट जाएगा सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड या तेज गेंदबाज ढाएंगे कहर? पढ़ें पिच रिपोर्ट

M Chinnaswami Stadium Pitch Report: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान होता है। ज्यादातर यहां हाई-स्कोररिंग मुकाबले देखे जाते हैं।

2 min read
Apr 09, 2025

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, Bengaluru Pitch Report: आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स टाइटंस के बीच 10 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 4 में से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज कर तीसरे स्थान पर है तो दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन की एक मात्र अजेय टीम है, जो जीत का चौका लगाना चाहेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की कमान रजत पाटीदार संभालेंगे तो दिल्ली को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को दी गई है।

कैसी है बेंगलुरु स्टेडियम की पिच?

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स मारने में इसलिए भी मजा आता है क्योंकि यहां की बाउंड्री छोटी होती हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है लेकिन बाद में उनकी मुश्किलें बढ़ती जाती हैं। हालांकि जिस टीम में बेहतर स्पिनर होते हैं, उनका पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करती है।

बेंगलुरु के स्टेडियम में IPL के आंकड़े

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विकेट आमतौर पर तेज गेंदबाजों के खाते में जाते हैं लेकिन स्पिनर्स को थोड़ी भी मदद मिली तो वे गेम पलटने का माद्दा रखते हैं। आईपीएल में अब तक इस मैदान पर 95 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमे से 41 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 50 बार जीत मिली है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है। इसी मैदान पर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना था, जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने 287 रन ठोक दिए थे। मेजबान बेंगलुरु की टीम 82 रन पर ढेर हो चुकी है तो इस मैदान का सबसे छोटा स्कोर है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले मुकाबले में इन 6 खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें होगी। विराट कोहली इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं, तो कप्तान रजत पाटीदार भी कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट दिल्ली के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। दूसरी ओर दिल्ली के लिए केएल राहुल, मिचेल स्टार्क और कप्तान अक्षर पटेल दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं और बेंगलुरु में टीम की जीत का चौका लगाने के लिए पूरी ताकत झोंकना चाहेंगे।

Updated on:
09 Apr 2025 12:58 pm
Published on:
09 Apr 2025 12:57 pm
Also Read
View All
AFG vs NZ: गुलबदीन ने तूफानी अर्धशतक जड़ गेंदबाजों को जमकर कूटा, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य

T20 World Cup 2026 Points Table Update: टी20 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में कुछ ही घंटे टॉप पर रह सका पाकिस्‍तान, अब भारत बना नंबर-1

अभी बहुत दूर तक जाना है… 14 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ‘भारतीय सीनियर टीम’ के लिए भरी हुंकार

भाई मजाक मत करो… T20 वर्ल्ड कप के लिए जब सूर्या के कॉल पर शॉक्ड हुए सिराज, जानें कैसे एक फोन ने पलट दी किस्मत

बुमराह को तेज बुखार, अभिषेक की तबीयत… टीम इंडिया से जुड़ेगा अब ये स्टार खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

अगली खबर