RCB vs GT Final Match Prediction: आईपीएल का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। कौनसी टीम जीतेगी यह मैच और बनेगी आईपीएल चैंपियन? इस बारे में राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की है।
आईपीएल – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL – Indian Premier League) के 19वें सीज़न के फाइनल की दो टीमें तय हो गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच रविवार 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) पर फाइनल मैच खेला जाएगा। मैच से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि आरसीबी बनाम जीटी (RCB vs GT) के इस मैच में कौनसी टीम जीतेगी और आईपीएल चैंपियन बनेगी।
फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार बेंगलुरु और गुजरात के बीच होने वाले आईपीएल फाइनल मैच में बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। विन प्रोबेबिलिटी के अनुसार आरसीबी की जीत की संभावना 53% बताई जा रही है और जीटी की जीत की संभावना 47%। हालांकि मैच से पहले इसमें बदलाव संभव है। Polymarket के अनुसार बेंगलुरु की जीत की संभावना 52% है और गुजरात की जीत की संभावना 48% है। ऐसे में आरसीबी के एक बार फिर चैंपियन बनने की संभावना ज़्यादा है।
आईपीएल के इस सीज़न में अब तक बेंगलुरु और गुजरात के बीच 3 मैच हुए हैं। लीग मैचों में दोनों टीमों का दो बार आमना-सामना हुआ था और दोनों ही टीमों को एक-एक जीत मिली थी। इसके बाद क्वालीफायर-1 में हुए मुकाबले में आरसीबी ने बाजी मारी थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन है और 2025 के सीज़न में पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। वहीँ गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में दोनों ही टीम इस साल दूसरी बात आईपीएल का खिताब जीतना चाहेगी।
आईपीएल फाइनल में बेंगलुरु को विराट कोहली, रजत पाटीदार, जैकब डफी, भुवनेश्वर कुमार और टिम डेविड से उम्मीद रहेगी। बेंगलुरु की तरफ से इस सीज़न में कोहली ने सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं और भुवनेश्वर ने सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं। वहीँ गुजरात को शुभमन गिल, साई सुदर्शन, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर से उम्मीद रहेगी। गुजरात की तरफ से इस सीज़न में गिल ने सबसे ज़्यादा ज़्यादा रन बनाए हैं और रबाडा ने सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं। इस समय रबाडा के पास पर्पल कैप है, लेकिन भुवनेश्वर उनसे ज़्यादा पीछे नहीं हैं।
ज़रूरी सूचना - सट्टा बाजार के आंकड़े किसी कैलकुलेशन पर आधारित नहीं होते, बल्कि अनुमानों के आधार पर सट्टेबाजी के रुझानों से जुड़े होते हैं। ये आधिकरिक नहीं होते और पत्रिका समूह इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता।